Viral Video: शख्स ने दो टेबल फैन का किया ऐसा इस्तेमाल कि बाइक की तरह चलने लगी साइकिल, देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल
![](https://nehrugrambharati.org.in/wp-content/uploads/2024/03/cycle-jugaad-main-pic-108433765.jpg)
दरअसल शख्स साइकिल के पीछे एक बैट्री लगाता है और दो पंखों से उसे कनेक्ट कर देता है। बस फिर क्या है… साइकिल बिना पैडल मारे भी सड़क पर सरपट चलने लगती है। शख्स का कहना है कि एक पंखा चलाने से भी साइकिल की स्पीड अच्छी खासी रहती है। उसे पैडल मारने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं दोनों पंखे चला देने से साइकिल बाइक की रफ्तार से चलने लगती है।
वीडियो में आप देखेंगे कि वो शख्स बताता है कि उसकी साइकिल 70 से 80 तक की रफ्तार से चलती है। वो ये भी बताता है कि उसने पढ़ाई नहीं की है लेकिन यह दिमाग साइकिल में उसने खुद लगाया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के हैंडल @bapu_zamidar_short पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इसी से आप अंदाजा लगा सकता है कि यह वीडियो किस कदर वायरल हो रहा है।
ब्रेक कैसे मारते हो
वीडियो पर कई लोगों ने कॉमेंट भी किया है। एक शख्स ने लिखा है- 70-80 की स्पीड में ब्रेक कैसे मारते हो? दूसरे यूजर ने लिखा है- फैन से अच्छा तो मोटर लगा देता। तीसरे यूजर ने लिखा है- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा है- एयरप्लेन का जेट लगा देते तो 700-800 के स्पीड में चल जाती है। एक और यूजर ने लिखा है- अपनी बुलेट बेच कर ऐसी साइकिल लूंगा।