सूखे पत्ते पर बना दिया शादी का कार्ड, हुनर देख आप भी हो जाएंगे मुग्ध

बीएचयू से गोल्ड मेडलिस्ट सतीश कुमार पटेल ने पीपल, बरगद के पत्ते पर शादी का कार्ड बनाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया है। एक्रेलिक रंग और पानी से उन्होंने पत्ते में मनमोहक कार्ड तैयार किया है। इसमें न सिर्फ कम खर्च लगेगा, बल्कि पर्यावरण का संरक्षण भी होगा।

उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में भोज पत्र और ताड़ पत्र पर लिखकर संदेश भेजे जाते थे। लोग पत्ते पर लिखकर अपना संदेश दूसरों तक पहुंचाते थे। इससे पर्यावरण का संतुलन बना रहता था। समय परिवर्तन की ओर है। इस समय पेड़ लगातार काटे जा रहे हैं। पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। पेड़ न काटा जाए, प्रकृति भी दूषित न हो इसलिए मैंने यह कार्य करने का फैसला लिया है। उन्होंने पेड़ों का जीवन में बहुत महत्व है। लोगों को वृक्षों के संरक्षण के उद्देश्य से ही पत्ते पर शादी का कार्ड बनाने का फैसला लिया है। इस तरह के लगभग 250 कार्ड तैयार करेंगे। इस कार्ड को बनाने में सिर्फ एक्रेलिक रंग, पानी, ओर पेड़ से गिरे पत्ते की जरूरत पड़ती हैं, जो आसानी से मिल जाते हैं। इसमें बहुत कम खर्च लगेगा। वहीं पर्यावरण में संरक्षित रहेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *