क्या है Disease X जिनसे बढ़ा दी है वैज्ञानिकों की चिंता, जानें कैसे बन सकता है यह महामारी का कारण

कोरोना महामारी के भयानक मंजर को आजतक कोई भूल नहीं पाया है। इस भयंकर महामारी ने दुनियाभर में कई लोगों की जान छीन ली थी। अभी भी लोगों के मन में इसे लेकर डर बना हुआ है।

बीते कुछ समय से भले ही इसके मामलों में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन बीच-बीच में सामने आ रहे इसके नए स्ट्रेन लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी बीच अब वैज्ञानिकों ने एक और बीमारी को लेकर चिंता जाहिर की है।

हालांकि, इस बार चिंता का कारण कोरोनावायरस नहीं, बल्कि डिजीज एक्स है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर ये डिजीज एक्स क्या है। दरअसल, डिजीज एक्स शब्द का इस्तेमाल वर्षों पहले वैज्ञानिकों को अज्ञात संक्रामक खतरों के लिए उपायों पर काम करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से किया गया था। अगर आपने ही हाल ही में यह सुना है और इसे लेकर कंफ्यूज हैं, तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं डिजीज एक्स से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में-

डिजीज एक्स’ क्या है?

डिजीज एक्स’ आमतौर पर किसी गंभीर वायरस या बैक्टीरिया के खतरे के कारण होने वाली बीमारी का कुछ रहस्यमयी या अज्ञात नाम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने साल 2017 में डिजीज एक्स को सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एसएआरएस) और इबोला जैसे बीमारियों के ज्ञात कारणों के साथ शॉट लिस्ट किया था। साल 2019 के अंत में नोवेल कोरोना वायरस की वजह से आई महामारी कोविड-19 डिजीज एक्स का ही एक उदाहरण थी।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *