क्या है Planet K2-18b जिसे कहा जा रहा Super Earth? हो सकता है Aliens का ठिकाना!

Indication of alien life at Planet K2-18b: विज्ञान की दुनिया बड़ी विचित्र है, अक्सर धरती से परे दूसरे ग्रहों पर एलियन होने के खबरें आती हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक नई खोज की है।

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से पृथ्वी से अलग नया ग्रह मिला है, वैज्ञानिकों ने इस ग्रहक को Planet K2-18b नाम दिया है। खास बात यह है कि वैज्ञानिजों ने इस ग्रह पर जीवन मिलने की संभावना जताई है।

 

 

 

क्यों हो सकता है जीवन?

जानकारी के अनुसार इससे पहले नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन होने का दावा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए ग्रह पर वैज्ञानिकों को डाइमिथाइल सल्फाइड (DMS) गैस मिली है। दरअसल, यह गैस समुद्र के आसपास पैदा होती है, यही वजह है कि वैज्ञानिकों को यहां जीवन होने के आसार हैं।

क्या है Planet K2-18b?

क्या पृथ्वी से अलग कहीं एलियन रहते हैं? वैज्ञानिकों ने इसका कभी स्पष्ट उत्तर तो नहीं दिया, लेकिन यह माना है कि पृथ्वी से अलग दूसरे ग्रहों पर भी जीवन की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस नई खोज को कैंब्रिज विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर निक्कू मधुसूदन के नेतृत्व में किया गया है। मीडिया में दिए बयान में मधुसूदन ने कहा कि Planet K2-18b पर बड़ी मात्रा में हाइड्रोजन हो सकती है। इस पर एक बड़ा सा समुद्र होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह नया ग्रह धरती से परे एलियन के होने के कई नए रहस्यों को खोजेगा।

Planet K2-18b पृत्वी से कितना दूर?

जानकारी के अनुसार यह नया ग्रह पृथ्वी से करीब 110 प्रकाश वर्ष दूर है। इसकी चौड़ाई पृथ्वी से करीब 2.37 गुना बड़ी है और इसका Mass लगभग 8.92 गुना अधिक है। इस पर एक सूरज होने का भी पता चला है। यह करीब 32 दिन में अपने यहां स्थित लाल गोले की परिक्रमा करता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *