|

Salman khan के घर गोली चलाने वाले कौन? कब से कर रहे थे हमले की प्लानिंग, किससे रहा कनेक्शन, देखें अपडेट

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman khan) के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। यह घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुई थी।

इस घटना के बाद से एक्टर के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच भी अलर्ट हो गई है। इस बीच क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुजरात के भुज से पकड़ा गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। आइए जानते हैं कि यह आखिर हमला करने वाले दोनों आरोपी कौन हैं?

 

 

 

कौन हैं गोली चलाने वाले दोनों आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों के नाम सागर पाल और विक्की गुप्ता हैं। दोनों ही बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि सुनील और विक्की इस साल फरवरी में मुंबई आए थे। यहां उन्होंने मुंबई के सेंट्रल के एक होटल में रूम लिया था। यहीं से दोनों सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की साजिश रच रहे थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *