गजब! पिछले साल भारत में रिकॉर्डतोड़ 40 लाख से ज्यादा लोगों ने घर लाई कार, इस कंपनी के आगे हुंडई, टाटा, महिंद्रा सब फेल!

गजब! पिछले साल भारत में रिकॉर्डतोड़ 40 लाख से ज्यादा लोगों ने घर लाई कार, इस कंपनी के आगे हुंडई, टाटा, महिंद्रा सब फेल!

इतिहास में पहली बार भारतीय पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री ने 2023 कैलेंडर इयर में 4.11 मिलियन यूनिट से अधिक की घरेलू बिक्री दर्ज की है। जी हां, क्योंकि ऑटो सेक्टर ने साल-दर-साल आधार पर 8.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है, क्योंकि जनवरी से दिसंबर 2022 की अवधि में ऑटो इंडस्ट्री ने 3.79 मिलियन कारें ही बेची थीं। आइए आइए जरा विस्तार से जानते हैं कि पिछले साल किन कंपनियों की चांदी रही और किस कंपनी की बिक्री सबसे कम रही।

मारुति सुजुकी ने बेची सबसे ज्यादा कारें

पिछले फाइनेंशियल इयर में मारुति सुजुकी ने दो मिलियन से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ बिक्री चार्ट का नेतृत्व किया। इस अवधि में मारुति सुजुकी ने 2,69,046 यूनिट्स की बिक्री के साथ अब तक का सबसे अधिक निर्यात भी किया। हालांकि, दिसंबर 2023 में इंडो-जापानी निर्माता की बिक्री 5.86 प्रतिशत गिर गई।

हुंडई और टाटा की बिक्री

हुंडई और टाटा ने 2023 में भी अपनी उच्चतम वार्षिक बिक्री दर्ज की है। हुंडई ने खास रूप से CY 2023 में 7,00,811 यूनिट्स के मुकाबले कुल 7,65,786 यूनिट्स की बिक्री पोस्ट की, जबकि टाटा मोटर्स ने कुल 5.53 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की। यह लगातार तीसरा साल है, जब टाटा ने अपनी उच्चतम मात्रा में बिक्री दर्ज की है, क्योंकि नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी और पंच माइक्रो एसयूवी ने टाटा की बिक्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा टाटा भारत में सबसे अधिक बिकने वाली पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता भी बनी रही।

महिंद्रा की बिक्री

महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछले कैलेंडर इयर में कुल 3,33,777 यूनिट्स के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि 2022 में इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 2,59,858 यूनिट्स की बिक्री की थी। 2023 के अंतिम महीने में महिंद्रा ने सालाना आधार पर कुल 35,174 यूनिट्स की वृद्धि दर्ज की। यह भारत में 24 फीसद की बढ़ोतरी है।

टोयोटा की बिक्री में बढ़ोतरी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री में भी सालाना आधार पर 46 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई और कंपनी की 2,33,346 यूनिट्स की बिक्री हुई। इनोवा हाईक्रॉस, अपडेटेड इनोवा क्रिस्टा, अर्बन क्रूजर हायराइडर और ग्लैंजा जैसे मॉडलों के चलते जापानी ऑटो प्रमुख ने साल का समापन उच्च स्तर पर किया। दिसंबर 2023 में टोयोटा ने सालाना 119 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 22,867 यूनिट की बिक्री पोस्ट की।

होंडा की बिक्री

होंडा कार्स इंडिया ने पिछले महीने 12 फीसद की सालाना वृद्धि देखी, क्योंकि कंपनी की 7,902 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि एमजी मोटर इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में 18 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 56,902 यूनिट की बिक्री दर्ज की। दिसंबर 2023 में कंपनी ने 4,400 यूनिट के साथ 13 फीसद की वृद्धि दर्ज की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *