अंबानी परिवार को आज के समय में तो कौन व्यक्ति नहीं जानता है। पूरे एशिया में सबसे बड़े व्यापारी के रूप में अंबानी फैमिली जाने जाते है। ऐसे में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी उनके परिवार की लाइफस्टाइल हमेशा चर्चाओं के विषय में बनी रहती है। कहा जाता है कि यहां भारत में उनका मुकाबला कोई भी आदमी नहीं कर सकता है। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे की शादी पहले बहुत चर्चा का विषय बनी हुई थी। उसके बाद में उनकी बेटी की शादी और अब हाल ही में उनके तीसरे बेटे की सगाई भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। आप खुद देख सकते हैं कि बड़े बड़े राजनीतिक, क्रिकेटर, बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी यहां तक कि विदेशी मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था। अंबानी परिवार के हर फंक्शन विश्व रिकॉर्ड बनाते हैं।
अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरो के एक बहुत बड़े कारोबारी की बेटी श्लोका मेहता के साथ में हुई थी। यह शादी सन 2019 में हुई थी। आपको बता दें कि इस शादी का आयोजन इतने भव्य तरीके से किया गया था। जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं और यह शादी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शादी में हर एक चीज मेहमानों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी।
बता दें कि नीता अंबानी की तरह बहू श्लोका मेहता अंबानी भी अपनी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है। उन्होंने शादी में भी बहुत खास तरह के गहने पहने थे, जो कि बहुत महंगे और रॉयल लुक कंप्लीट कर रहे थे। ये सभी गहने कुंदन, मोती और डायमंड से तैयार किए गए थे। शादी में भी श्लोका मेहता काफी चर्चा का विषय बनी हुई थी।
अंबानी परिवार की शादी भी विश्व स्तर पर बड़ी रोचक रही है। इस शादी में सबसे ज्यादा ध्यान लोगों की तरफ देखने को मिला वह उनकी बहू, स्लोका मेहता, के हार पर गया था। यह हार नीता अंबानी ने अपनी बहू को दी थी। अब रिपोर्ट के अनुसार माने तो अंबानी परिवार के एक नहीं, बल्कि बहुत से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गए हैं। ऐसे में बहु, श्लोका मेहता के नेकलेस का हार “L’incomparable” की कीमत 300 करोड़ रुपए की बताई जा रही है।
कहा जाता है कि दुनिया का सबसे बेशकीमती हार है और इस यूनिक हार को लेब्सिन जौहरी ने डिजाइन किया है। हार के अंदर बताया गया है कि 407 कैरेट का डायमंड हीरा इस्तेमाल किया गया है। यह बेशकीमती हीरा सन 1980 में अफ्रीका में पाया गया था। इस हार में कुल 91 खूबसूरत डिजाइन किए गए हैं।
अंबानी परिवार की बहू का जो हार है, वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड उनकी शादी में ही बन चुका था।