‘अनुपमा’ की इस एक्ट्रेस ने सीरियल की दुनिया को अलविदा कहा? अब करती है कृष्ण भक्ति वह गाय की सेवा।

अनुपमा टीवी सीरियल इन दिनों बहुत बड़ी हिट शो के रूप में चल रहा है। इस सीरियल में काम करने वाले हर कैरेक्टर के बारे में आप अच्छे से जानते होंगे। यह सीरियल महिलाओं की पहली पसंद बन गया है। सीरियल में काम करने वाले हर कलाकार की एक्टिंग बहुत खूबसूरत है। लेकिन आपको पता होगा कि कुछ कलाकारों को इस सीरियल में नये कलाकारों ने बदल दिया है और उन्होंने इस सीरियल को अलविदा कह दिया है। इनमें से एक कैरेक्टर नंदिनी का है।

 नंदिनी अनुपमा के बेटे की मंगेतर के किरदार में काम कर चुकी हैं, लेकिन बीच में ही उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है और अब वह भगवान की भक्ति में इतनी लीन हो गई हैं कि शायद आप सोच भी नहीं सकते हैं। वह घरेलू सभी कामों को करती हैं, जिसे देखकर आप खुद हैरान हो जाएंगे। उसके अलावा, वह नियमित रूप से गाय की सेवा और पूजा भी करती हैं। आइए, अब हम नंदिनी के बारे में अधिक जानते हैं।

नंदिनी ने अनुपमा को कहा अलविदा

अनुपमा टीवी सीरियल सबसे हिट और पॉपुलर शो बन चुका है। इस टीवी सीरियल के अंदर कई सितारे ने अपनी अलग-अलग पहचान बना ली है। इनमें से एक किरदार नंदिनी यानी अनघा भोंसले का भी है। अनुपमा सीरियल में अनघा भोंसले ने नंदिनी का किरदार निभाया था। हालांकि, इस सीरियल में उन्होंने थोड़े ही समय काम करने के बाद इसे अलविदा कह दिया।

कृष्ण भक्ति में हुई लीन

अनघा ने अनुपमा सीरियल को छोड़कर अपने होम टाउन पुणे चली गई है और वहां जाकर कृष्ण भक्ति में लग गई है। अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया को छोड़कर अलग गाने भगवान की भक्ति का मार्ग चुन लिया है। वे भगवान के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करती हैं और भजन गाती हैं। उन्होंने ग्लैमर जगत को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है और अब वह एक साधारण जीवन व्यतीत कर रही हैं। हमेशा उन्हें सोशल मीडिया पर पारंपरिक कपड़ों में ही देखा जाता है।

टीवी दुनिया की यह अदाकारा अब पूरी तरह से कृष्ण की भक्ति में लीन हो चुकी है। वह अब नियमित रूप से भगवान कृष्ण की सेवा करती हैं। उनके लिए गाय विशेष रूप से प्रिय हैं, इसलिए वह गायों की नित्य पूजा-अर्चना करती हैं। आज वह अपनी जीवन को बहुत सुकून से व्यतीत कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि हमेशा इंसान को धार्मिक भी होना जरूरी होता है।

अनघा ने इंटरव्यू में कहीं ये बात

एक इंटरव्यू के दौरान अनघा ने कहा, “मैं हमेशा एक स्प्रिचुअल इंसान रही हूँ। हमेशा से ही मैंने धार्मिक कार्यों की गतिविधियों में हिस्सा लिया है क्योंकि मुझे शुरू से ही धार्मिक रहना पसंद है। इसीलिए अब मैंने एक्टिंग की दुनिया को छोड़कर भक्ति के मार्ग को चुन लिया है।”

इन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सोचा था, लेकिन उन्हें बिल्कुल विपरीत फिल्म इंडस्ट्री मिली। उन्होंने बताया कि जैसा मैंने सोचा था, उससे बिल्कुल अलग ही टीवी की दुनिया है। यहां पर पॉलिटिक्स को भी देखने का मौका मिलता है और अनहेल्दी कंपटीशन भी मौजूद है।

टीवी इंडस्ट्रीज में होता है कंपटीशन

टीवी इंडस्ट्री में अच्छे दिखने की होड़ में रोज़ाना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यहां पर अलग-अलग प्रकार के पोस्ट भी शेयर करने पड़ते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो समझ लीजिए कि आप पीछे छूट रहे हैं। ये सभी चीजें नंदिनी के विपरीत थीं, इसलिए उन्होंने इस टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया और अब वह एक साधारण जीवन जी रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *