कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याओं को दूर करता है अंगूर, जानिए अंगूर खाने से होने वाले 5 बड़े फायदे

Grapes Health Benefits

बाजार में कई प्रकार के अंगूर मिलते हैं। अपने यहां यानी कि भारत में जो सबसे ज्यादा अंगूर पाए जाते हैं उनमें हैं खट्टे अंगूर, मीठे अंगूर और काले अंगूर। भारत में ज्यादातर यही तीन प्रकार के अंगूर पाए जाते हैं। दूसरे देशों में और भी वराइटिस पाई जाती हैं अंगूर की। आज हम बात करेंगे कि अंगूर क्यों खाने चाहिए। अंगूर खाने से हमारे शरीर को क्या लाभ होंगे और किन किन बीमारियों से बचाने में यह हमारी मदद करेगा।

1. कोलेस्ट्रॉल

अंगूर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए गुणकारी होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाने का काम करते हैं।  इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में भी मदद कर सकता है।

2. डायबिटीज

अंगूर में चीनी की मात्रा उच्च होती है, लेकिन इसका ग्लायसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम तक का होता है, जिससे इसे डायबिटीज़ में भी खाया जा सकता है। लेकिन शुगर के मरीजों को इनका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए।

3. दिल की बीमारियों से बचाव

दुनिया में सबसे ज्यादा मौत दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद रहता है। हाल में हुए एक शोध से यह भी पता चला है कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

4. माइग्रेन

अंगूर के रस का सेवन करना माइग्रेन से निजात दिला सकता है। इतना ही नहीं इसे चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में कसाव के साथ ही ग्लो भी आता है।

5. इम्यूनिटी को करे मजबूत

हरे अंगूर खाने से इम्यूनिटी को मजबूत होने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैं, जो बीमारियों से शरीर को बचाकर शरीर के इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करता हैं। अंगूर खाने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *