क्या आप भी घर के अंदर चींटी और कॉकरोच व चूहे से परेशान हैं इन सब के लिए करें ये देसी उपाय और छुटकारा पाएं

चींटी, कॉकरोच और चूहे घर में आसानी से पाए जाने वाले तीन जानवर हैं, लेकिन जहां भी ये मिलते हैं, वहां पूरी हलचल मचा देते हैं और इंसान की रात की नींद भी खराब कर देते हैं। कई बार कॉकरोच या चूहे मारने की दवा भी इन पर प्रभाव नहीं डालती हैं, लेकिन लोग इस बारे में अनजान होते हैं कि घर में वे कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनसे इन सभी को घर से बाहर निकाला जा सकता है। यदि आपको इस विषय में जानकारी नहीं है, तो हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि चींटी, कॉकरोच और चूहे को घर से बाहर निकालने के लिए कुछ घरेलू उपाय क्या हो सकते हैं।

नमक से भगाए चीटी

आपके घर में चींटी की समस्या से आप ज्यादा परेशान हैं, तो आप चींटी को भगाने के लिए नमक का उपयोग कर सकते हैं। इसे कैसे उपयोग करना है, इसके लिए आपको थोड़े से पानी के साथ नमक मिलाकर घर के कोनों में छिड़काव करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद चींटियों को भाग जाने में मदद मिलेगी। यह चींटियों से प्राकृतिक रूप से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा, आप जहां पर चींटी अधिक हैं, वहां हल्दी पाउडर भी छिड़क सकते हैं, जिससे चींटियां भाग जाएँगी।

कॉकरोच भगाने का उपाय

कॉकरोच की समस्या से भी सभी लोग परेशान होते हैं। कॉकरोच को भगाने के लिए आप मिट्टी तेल का उपयोग कर सकते हैं। आपको मिट्टी का तेल किसी स्प्रे बोतल में भरकर उस स्थान पर इसे छिड़कना होगा जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा आते हैं। अगर आप उन जगहों पर इसका छिड़काव करते हैं, तो कॉकरोच मिट्टी के तेल की खुशबू सूंगकर ही भाग जाएंगे।

कॉकरोच को लॉन्ग (लौंग) की खुशबू भी पसंद नहीं होती है, उसको सुनकर भी वह भाग जाते हैं। इसके अलावा नीम भी कई रोगों के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन बहुत कम लोगों को जानकारी है कि नीम कॉकरोच भगाने में भी मदद करती है। आप नीम की पत्तियों को उबालकर उसके पानी का छिड़काव करेंगे तो आपके घर में कॉकरोच नजर नहीं आएंगे।

चूहे भगाने का तरीका

चूहे की समस्या से भी सभी लोग परेशान होते हैं या यूं कहें कि जिस घर में इंसान रहते हैं, वहां पर चूहे जरूर मिल जाएंगे। चूहे घर में रहते हैं, लेकिन घर के पूरे सामान को कुटरकर कर खराब कर देते हैं। आप क्या हम में से कोई भी उन्हें मारना नहीं चाहता है, लेकिन चूहों को भगाने के लिए कई तरह के लोग उपाय करते हैं। जिससे कि चूहा घर से भाग जाए। चूहों को भगाने के लिए बहुत फायदेमंद उपाय हैं। आप अपने घर में पिपरमेंट का छिड़काव करके चूहे भगा सकते हैं, क्योंकि इसकी खुशबू चूहे को बिल्कुल पसंद नहीं आती है।

आपके घर में चूहों को हमेशा के लिए भगाना चाहते हैं तो तंबाकू के अंदर बेसन मिलाकर गोलियां बनाकर रखें। तंबाकू के अंदर नशीला पदार्थ पाया जाता है, जो चूहों को परेशान कर सकता है, और इसको खाने के बाद वे आपके घर से हमेशा के लिए चले जाएंगे।

चूहों को भगाने दुकान में फिटकरी भी बहुत प्रभावी है, क्योंकि चूहे फिटकरी के स्वाद को बिल्कुल पसंद नहीं करते। फिटकरी के पाउडर को पानी में घोल बनाएं और इसे उन जगहों पर छिड़ाएं। इससे वे हमेशा के लिए भाग जाएंगे।

चूहों को कपूर की गंध बिल्कुल पसंद नहीं आती है। सोने के बाद कपूर की गंध चूहों के लिए अप्रिय होती है, इसलिए आप अपने घर के कोनों में कपूर के टुकड़े रख सकते हैं। इससे चूहे आपके घर से भाग जाएंगे।

Leave a Comment