क्या आप भी अपनी पतली आइब्रो से परेशान है? आइब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

हमारे शरीर के सभी अंग बेहद खूबसूरत है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण अंग हमारी आंख होती है। अगर शरीर के किसी भी अंग में कोई कमी आ जाए तो शायद हमारा शरीर खराब लगने लगे लेकिन बात अगर हमारे चेहरे की कि जाए तो हमारे चेहरे की खूबसूरती हमारी आंखों से होती है और आंखों की खूबसूरती हमारी आइब्रो से।

आज के समय में काली घनी आइब्रो का दौर चल रहा है। कुछ ऐसी लड़कियां होती हैं जिनकी नेचुरल काली घनी आइब्रो होती है नहीं तो कुछ लड़कियों की आइब्रो बहुत हल्की होती हैं। अधिकतर लेडीज अपनी आइब्रो को घना बनाने के लिए आइब्रो पेंसिल का सहारा लेती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप अपनी आइब्रो को काला और घना बना सकती हैं।

नारियल का तेल

नारियल के तेल में विटामिन और पोषक तत्व होते हैं, जो आइब्रो के विकास में सहायता प्रदान करते हैं। अगर आप प्रतिदिन अपनी आइब्रो पर नारियल के तेल का इस्तेमाल करें और उसे समय तक लगा रहने दें, तो कुछ समय बाद आपको इसके प्रभाव को चेहरे पर दिखाई देगा।

एलोवेरा जेल

आलोवेरा जेल हमारी त्वचा के लिए सबसे अधिक लाभदायक होता है और यह आइब्रो के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह आइब्रो की वृद्धि में मदद करने में अत्यधिक सहायक होता है। यदि आप आधे घंटे के लिए ताजगी वाले आलोवेरा जेल का इस्तेमाल करेंगे, तो आप खुद ही इसका प्रभाव देखेंगे।

कैस्ट्रोल ऑयल

कैस्ट्रोल तेल में फैटी एसिड और विटामिन हैं जो हेयर ग्रोथ को प्रोमोट करने में मदद करते हैं। आइब्रो को घना करने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। रात्रि में सोने से पहले आप कुछ बूंद कैस्टर तेल लेकर आइब्रो पर लगाएं और इसे रात भर तक लगे रहने दें।

प्याज का जूस

आइब्रो को घना और काला बनाने के लिए प्याज का रस लगाएं। प्याज के रस में सल्फर पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। आप एक रूई में प्याज का रस लेकर आइब्रो पर लगाएं और फिर आप खुद ही देखेंगे कि आपकी आइब्रो घनी और काली दिखाई देती है।

अंडे की जर्दी

अंडे को प्रोटीन और बायोटिन का एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है। ये बालों की ग्रोथ में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप हर हफ्ते दो या तीन बार अंडे की सफेदी को अपनी आइब्रो पर 20 मिनट तक लगाएंगे, तो आप खुद ही इसके प्रभाव को देखेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *