bank cheque rules : चैक भरते समय नहीं लिखा ONLY तो क्या होगा ? आपके लिए जानना है जरूरी

आज के समय में ऑनलाइन माध्यम से वित्तीय लेनदेन किया जाता है। वहीं, कई लोग चेक के जरिये पेमेंट करना काफी पसंद करते हैं। चेक से पेमेंट करते समय काफी ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर हम गौर करें तो चेक में जब अमाउंट भरा जाता है तो Only लिखा जाता है। ऐसे में सवाल आता है कि क्या Only लिखना अनिवार्य है और इसकी आवश्यकता क्यों होती है?

Only क्यों लिखा जाता है?

कई लोगों का मानना है कि चेक में अमाउंट भरने के बाद अगर Only नहीं लिखा जाए तो क्या चेक को स्वीकार नहीं किया जाता है? आपको बता दें कि बैंक द्वारा इस प्रकार का कोई नियम नहीं होता है। दरअसल, चेक में राशि लिखने के बाद Only लिखने से चेक एक तरह से सुरक्षित हो जाता है।

इसके अलावा बैंक भी वित्तीय ट्रांजेक्शन को लेकर कंफर्म हो जाती है। वहीं, दूसरी तरफ यह एक हद तक धोखाधड़ी को कम कर देता है। इस वजह से चेक में Only लिखना जरूरी होता है।

Only ना लिखने पर हो सकता है नुकसान

अगर आप चेक में राशि भरने के बाद Only नहीं लिखते हैं तो आपके साथ धोखाधड़ी होने की संभावना होती है। कोई दूसरा व्यक्ति आपके चेक पर ज्यादा राशि लिखकर ज्यादा पैसा निकाल सकता है। इस तरह की ठगी से बचने के लिए चेक पर अमाउंट लिखने के बाद Only लिखना चाहिए।

चेक पर क्यों खींची जाती है दो लाइन

चेक भरने के बाद हम चेक के ऊपर कॉर्नर पर दो लाइन लगाते हैं। आखिर इन दो लाइनों का क्या मतलब होता है? आपको बता दें कि इन दो लाइन का मतलब होता है अकाउंट पेयी। अकाउंट पेयी में चेक में दी गई राशि उसी व्यक्ति को मिलता है जिसके नाम से चेक काटा जाता है। कई लोग चेक को ज्यादा सुरक्षित करने के लिए दो लाइनों के बीच  A/C Payee लिखते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *