Bihar Weather Update: अगले 2 दिन में बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

 बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जिसक साफ असर तापमान पर देखा जा सकता है। आंशिक बादलों की आवाजाही से धूप की नरमी घटेगी।  जिसकी वजह से दिन के तापमान में कमी आ सकती है।

मौसम विभाग ने सुबह और शाम कोहरे की सघनता बढ़ने का भी पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान ने बताया है कि आने वाले दो दिनों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पटना समेत 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। आइए नीचे खबर में विसतार से जानते हैं कहां कहां होगी बारिश-

19 शहरों में बरसेंगे बादल- 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण हरियाणा व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पटना सहित 19 शहरों में हल्की वर्षा, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा में बहुत घना कोहरा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पटना समेत अन्य जिलों में घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

बादलों की वजह से तापमान आया नीचे-

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में आंशिक कमी की स्थिति बन सकती हैं। कुछ जगहों पर बादलों से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि का अनुमान है। बुधवार को पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

पटना समेत कैमूर, बक्सर, और भागलपुर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बक्सर के तापमान में दो डिग्री, पटना में 0.9 डिग्री, भागलपुर में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शेष जिलों में अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा है।

इन शहरों में 10 डिग्री के नीचे पारा 

गया का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, नवादा का 8.6 डिग्री, शेखपुरा का 9.5 डिग्री, बांका का 6.0 डिग्री, सबौर का 6.4 डिग्री, भागलपुर का 9.5 डिग्री, छपरा का 9.3 डिग्री, पूसा का 8.0 डिग्री, पूर्णिया का 9.1 डिग्री, फारबिसगंज का 9.0 डिग्री, बेगूसराय का 9.5 डिग्री,

सुपौल का 9.8 डिग्री, सीतामढ़ी के पुपरी में 9.1 डिग्री, मोतिहारी में 6.0 डिग्री, गोपालगंज में 8.9 डिग्री, गोपालगंज में 8.9 डिग्री और वाल्मीकिनगर का 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना समेत शेष शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे ऊपर रहा।

घने कोहरे की जद में पटना

बुधवार सुबह में पटना और आसपास का इलाका घने कोहरे जद में रहा। पटना में दिन 11 बजे तक दृश्यता एक हजार मीटर से कम रही। इससे विमान परिचालन पर असर पड़ा। दोपहर साढ़े 11 बजे के बाद पहला विमान उतर सका।

राज्यभर में 6 डिग्री के साथ मोतिहारी और बांका सबसे ठंडा रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान आंशिक कमी के साथ 21.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *