लड़कों का फुटबॉल स्किल हर्ष गोयनका को आया बहुत पसंद, Video देखकर आप भी हो जाएंगे इनके फैन

अलग-अलग देश में अलग-अलग तरह के खेल पसंद किए और खेले जाते हैं। मगर हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट जैसे कुछ खेल कई देशों में देखना और खेलना पसंद किया जाता है। हमारे देश में वैसे तो लोग सबसे ज्यादा क्रिकेट को पसंद करते हैं मगर अब धीरे-धीरे फुटबॉल भी लोगों के बीच लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन लड़के फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

वीडियो में क्या दिखा?

आपको जब भी कोई खेल खेलना होता है तो आप एक पार्क में जाते हैं। कुछ लोग अपनी गली या फिर घर के छत पर इकठ्ठे होकर खेलते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी को अपने-अपने घर के छत पर खड़े होकर आउटडोर गेम खेलते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन लड़के अपने-अपने घर के छत पर खड़े हैं और फुटबॉल को किक मारकर एक दूसरे को पास कर रहे हैं। यह वीडियो को काफी पसंद आया और उन्होंने इसे अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो कब और किस जगह का है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 67 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट्स में अपना प्रतिक्रिया भी शेयर की है। एक यूजर ने लिखा- बहुत शानदार। दूसरे यूजर ने लिखा- प्लीज इन खिलाड़ियों को खोजिए और भारत की टीम में जोड़ें। एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो को शेयर करने के लिए धन्यवाद। कमेंट सेक्शन में अधिकतर लोगों ने Wow और अमेजिंग लिखकर इन खिलाड़ियों के स्किल की तारीफ की है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *