छोले भटूरे के दीवाने विराट कोहली आज भी जाते हैं दिल्ली में इस जगह, क्या आप जानते हैं उस दुकान को

छोले भटूरे खाना सभी को पसंद है वैसे दिल्ली में कई तरह के स्ट्रीट फूड ऐसे हैं जो कि बहुत ज्यादा फेमस है। दिल्ली में छोले भटूरे तो लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। गरम-गरम छोले भटूरे के साथ में अगर लस्सी और अचार खाने को मिल जाए तो उसका मजा ही कुछ और होता है। छोले भटूरे के साथ में इस तरह का मजा आप भारत के किसी भी स्थान पर नहीं ले सकते है। यह मजा केवल आपको दिल्ली में ही मिल पाएगा इसी वजह से आज भी विराट कोहली जब भी दिल्ली आते हैं तो वह अपने पसंद के छोले भटूरे खाना नहीं बोलते और दिल्ली में इस जगह के छोले भटूरे थे वह या जरूर खा कर ही जाते हैं।

दिल्ली टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विराट कोहली के लिए उनके स्टाफ मेंबर छोले भटूरे लेकर जा रहे हैं इस वीडियो में विराट कोहली खुशी के मारे छोले भटूरे को अंदर रखने के लिए बोलते हैं क्या आप दिल्ली की उस जगह के बारे में जानते हैं जिस जगह के विराट कोहली फैन है और जब भी वह दिल्ली आते हैं तो इस स्थान के छोले भटूरे खाना नहीं बोलते दिल्ली की वह कौन सी जगह है जो उनके दिल में जगह बनाए हुए हैं आइए जानते हैं।

इस जगह के हैं छोले भटूरे विराट कोहली के पसंदीदा

दिल्ली में विराट कोहली को जिस स्थान के छोले भटूरे पसंद है। वह तिलक नगर के पास में है। अगर आप इन छोले भटूरे का आनंद उठाना चाहते हैं तो आप यहां जाकर खा सकते हैं। दिल्ली के तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के पास में राम की दुकान छोले भटूरे कि वह प्रसिद्ध दुकान है। जहां के छोले भटूरे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी पसंद करते हैं। इस दुकान के छोले भटूरे खाना विराट कोहली को बहुत पसंद है।

 सोशल मीडिया पर कोहली का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। जब उन्होंने कहा था कि राम के छोले भटूरे अगर खाने हैं तो उनकी दुकान पर खाने का मजा ही कुछ और है। घर लाकर खाने में उतना मजा नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के तिलक नगर में जेल रोड पर उनकी यह दुकान है। जहां पर आप कभी भी जाकर राम के छोले भटूरे खा सकते हैं।

सीता राम दीवान चंद के छोले भटूरे

वैसे तो दिल्ली में स्ट्रीट फूड में अगर सबसे प्रसिद्ध कोई चीज है तो वह छोले भटूरे होते हैं। दिल्ली की हर जगह पर आपको यह खाने को मिल जाएंगे। लेकिन बहुत सी जगह ऐसी भी है जिनके छोले भटूरे बहुत ज्यादा फेमस है। और उन छोले भटूरे का स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। पहाड़गंज में सीता राम दीवान चंद के छोले भटूरे बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। यह रेस्टोरेंट्स 1950 में खोला गया था। यहां की एक प्लेट में दो भटूरे छोले आलू की सब्जी मिलती है। आपको बता दें कि यह छोले भटूरे पनीर से भरे हुए होते हैं। खाने में यह बहुत स्वादिष्ट होते है।

पता : 2246 इंपीरियल सिनेमा के पास में पहाड़गंज नई दिल्ली।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *