|

Chanakya Niti: पुरुषों के इन गुणों को देखकर महिलाएं हो जाती है दिवानी

व्यक्ति का तौर तरीका, व्यवहार, सोच और आदतें उसकी पर्सनलिटी को आकार देते हैं। व्यक्ति की पर्सनलिटी उसे एक नजर में लोगों के बीच लोकप्रिय बना देती है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कुछ ऐसे गुण बताए हैं जो जिस पुरूष में हों उसे महिलाओं के बीच लोकप्रिय बना देते हैं।

वहीं ये भी कह सकते हैं कि, ये गुण होना एक आदर्श पुरूष की पहचान होती है। महिलाएं ऐसे पुरूष को बहुत पसंद करती हैं और उन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेती हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में आदर्श पुरूष के गुण और उसकी आदतें बतायी हैं, जिसके कारण वह व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। ये गुण हैं ईमानदारी, अच्छा व्यवहार और अच्छा श्रोता।

ईमानदार पुरूष

जो पुरूष रिश्तों में ईमानदारी रखता है। महिलाएं उसे बहुत पसंद करती हैं। यानि कि, ऐसा पुरूष जो अपनी पत्नी और प्रेमिका को धोखा ना दे। ऐसे पुरूष को महिलाएं कभी नहीं छोड़ती हैं।

अच्छा व्यवहार

ऐसे पुरूष जो महिलाओं को सम्मान देते हैं, उनसे विनम्रता और शिष्टाचार से बात करते हैं, उन्हें महिलाएं खूब पसंद करती हैं। ऐसे पुरूषों पर महिलाएं तुरन्त फिदा हो जाती हैं।

श्रोता

हर महिला चाहती है कि, उसका पार्टनर उसकी बात सुने और उसे महत्व दे, लिहाजा जिस पुरूष में अच्छा श्रोता होने का गुण होता है, उसे महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। साथ ही ऐसा पुरूष जिसमें अहंकार की भावना ना हो और अपनी गलती पर माफी मांग ले, उसे महिलाएं अत्यधिक पसंद करती हैं।

ऐसे व्यक्ति पर महिलाएं अपना सबकुछ न्यौछावर कर देती हैं और उसे अपना बना लेती हैं। महिलाएं उसी पुरूष के साथ रहना पसंद करती हैं, जो उनकी इज्जत करता है और उनके साथ अच्छा व्यवहार करता है। तथा उनकी सभी बातों को ध्यान से सुनता है।

(नोट-इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Agro Haryana न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *