चंद्रयान उड़ते तो विक्रम लैंडर उतरते दिखा, आईपीएल ओपनिंग से दुनिया ने देखी भारत की ताकत

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। ओपनिंग सेरेमनी कार्यक्रम में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ से लेकर सोनू निगम, एआर रहमान और मोहित चौहान जैसे बड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति पेश की। इस प्रस्तुति के दौरान बेहतरीन लेजर शो को भी प्रदर्शित किया गया। इस में चांद पर उतरने वाले भारत की शान विक्रम लैंडर की लैंडिंग को भी दिखाया गया। आईपीए के इस ओपनिंग सेरेमनी से एक बार फिर पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को देखा। भारतिय वैज्ञानिकों ने चांद के सााउथ पोल पर अपने लैंडर उतारा था। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश भी है।

चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में लेजर शो में विक्रम लैंडर को देखकर फैंस पूरी तरह से अचंभित हो गए। इस लेजर शो में दिखाया गया कि कैसे लैंडर ने साउथ पोल पर लैंड किया था। आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भारत ने पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया। चंद्रयान-3 मिशन के तहत उड़ने वाले विक्रम लैंडर को लेजर शो के माध्यम से दिखाया गया है। इस लेजर शो में दिखाया गया कि कैसे लैंडर ने चांद की धरती को चूमा था।

चंद्रयान और विक्रम लैंडर के साथ भारत की राजधानी इंडिया गेट का भी लेज शो दिखाया गया। इस दौरान इंडिया गेट पर अशोक चक्रन ने दर्शकों का मन मोह दिया।आईपीएल 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार ने तिरंगे के साथ अपनी एंट्री की। इस दौरान टाइगर श्रॉफ ने उनके साथ स्टेज पर रंग जमाया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *