‘सीएम अरविंद केजरीवाल बोल रहे झूठ’, BJP में शामिल होने के दावे पर अर्जुन राम मेघवाल बोले- शराब घोटाले में उनके भी है लिंक

नई दिल्ली। Arjun Ram Meghwal On Arvind Kejriwal; दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, बीजेपी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के दावे को झूठा बताया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल के दावे को बताय झूठा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाजपा में शामिल होने के दावे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं, शराब घोटाला मामले में उनके लिंक भी होंगे, इसलिए एजेंसी उनकी जांच कर रही है। उनके मंत्री इतने दिनों से जेल में हैं, वह अदालत जा रहे हैं। इसका मतलब है कि मामला गंभीर है।

पीएम मोदी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है- अर्जुन राम

अर्जुन राम मेघवाल ने झारखंड के सियासी घटनाक्रम पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है, अगर कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल है और केंद्रीय एजेंसी जांच नहीं करें तो ऐसा नहीं हो सकता है। केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई बार बुलाया था और अगर वह भ्रष्टाचार में शामिल नहीं थे तो उन्हें ईडी के सामने पेश होना चाहिए था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *