Delhi NCR Weather: दिल्ली में अगले सप्ताह बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी अपडेट के अनुसार अब दिल्ली एनसीआर के मौसम (Delhi NCR weather) में आने वाले दिनों में बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि शीतलहर के कारण शुक्रवार की सुबह दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड ने फिर से लोगों को ठिठुराया, लेकिन अब वहां कोहरा नहीं दिखा।

मौसम विभाग ने सुबह का तापमान एक दिन पहले के मुकाबले गिरकर (Decrease in temperarture) सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया है। उधर एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर सामान्य रहा। मौसम विभाग ने दिन में धूप खिलने और आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

शुक्रवार 6.8 डिग्री तापमान दर्ज

आज यानि शुक्रवार सुबह दिल्ली (Delhi weather) का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार को यह 8.2 डिग्री रहा था। हवाओं के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह सात बजे दृश्यता का स्तर ढाई हजार मीटर रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (weather forecast) है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रह सकता है।

तेज और शीत हवाओं में मिली प्रदूषण से मिली राहत

जहां एक और शीतलहर से ठंड़ बढ़ी वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के असर से शुक्रवार को भी दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से मिली राहत बनी रही। सुबह 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 137 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

बिल्कुल धीरे से बढ़ेगा दिल्ली का तापमान

मौसम विभाग (IMD) की बात करें तो बताया गया है कि अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में हल्की धुंध होगी।

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अनुमान के अनुसार अगले सप्ताह 13 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *