Delhi Rains: अगले 24 घंटे में दिल्ली के इन इलाकों में होगी तगड़ी बारिश, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में बीते हफ्ते मॉनसून की बारिश आफत बनकर बरसी। दिल्ली में जुलाई के महीने में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूटा है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते भी बारिश की संभावना है। विभाग ने को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश हुई। इस कारण शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

आईएमडी के अनुसार अगले छह दिन बूंदाबांदी स्थिति बनी हुई है। इस दौरान शनिवार और रविवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में मध्यम श्रेणी की बारिश या तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

यमुना का जलस्तर बढ़ा

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दिल्ली के बाढ़-संभावित क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी।

यमुना नदी का जलस्तर 207.55 के पार चला गया है। दिल्ली में इसका जलस्तर 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया है।

दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था। इसके बाद अब 2023 में इसका रिकॉर्ड टूटा है। जल स्तर बढ़ने के बाद यमुना नदी के किनारे रहने वालों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 008.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश पूसा में 041.5, मयूर विहार में 037.0 मिमी व रिज में 029.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस कारण कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.5 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *