क्या आप अपने पीले दांतो को मोती की तरह चाहते हैं चमकाना…! तो नींबू के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज..

हर इंसान की खूबसूरती में सबसे अधिक चार चांद लगाते हैं तो वह उसके दांत होते हैं। लेकिन दातों पर अगर पीले रंग की परत चढ़ जाती है। ऐसे में हर इंसान को बहुत बुरा लगता है। और उसको शर्मिंदगी लगती है। हम सभी का दायित्व है कि चेहरे की साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए अपने दांतो की भी सफाई का विशेष ध्यान रखें।

सभी डॉक्टर्स तो दिन में दो बार ब्रश करने की भी सलाह देते हैं। ताकि आपके दांत एकदम सफेद रहे। कई बार देखा गया है कि दांत पीले होने के साथ-साथ मुंह से दुर्गंध भी आने लगती है। इसके लिए लोग डॉक्टर के पास भी जाते हैं और दातों पर व्हाइटनिंग भी करवा देते हैं। इस पर वह बहुत पैसा भी खर्च कर देते हैं। लेकिन अगर आप बिना पैसा खर्च किए हुए कुछ ऐसे उपाय घर पर करे। जिनसे कि आपके दांत चमकदार बन जाए। तो इससे आपका पैसा बच जाएगा।

 इसके अलावा आपकी खूबसूरती भी बरकरार रहेगी और आप खुलकर हंस पाएंगे तो हम आपको यहां कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले हैं जो कि रसोई की कुछ चीजों के इस्तेमाल करने से आप अपने दांतों को चमकाने के लिए कर सकते हैं आइए जानते हैं।

बेकिंग सोडा के साथ में नींबू

दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू को मिलाकर काम में ले सकते हैं। आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा उस में नींबू का रस डालकर मिक्स करना है। और फिर उसको दातों पर रगड़ना है। 5 से 10 मिनट ऐसा करने के बाद में आपको कुल्ला करना है। आप खुद देख पाएंगे कि आपके दांतों का पीलापन कम हो गया होगा। इस तरह के घरेलू नुस्खे आप घर में अजमा करते हैं।

सरसों का तेल के साथ में नमक

रसोई में सरसों का तेल और नमक तो सभी के मिल जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह भी आपके दातों की चमक को बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको दोनों चीज को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर मिक्स करना होगा। और अपने दांतो को पकड़ना होगा। उसके बाद पानी से कुल्ला कर लो आप खुद देख सकते हैं कि आपके दातों का पीलापन दूर हो गया है।

अंडे का छिलका 

दांतों की सफेदी के लिए अंडे के छिलके का इस्तेमाल करना भी सही है। आपको अंडे के छिलके को पीसकर पाउडर बनाना होगा। और फिर उससे आपको अपने दांत साफ करने होंगे।

केले का छिलका 

अगर आप अपने दांतों को सफेद मोती मोती की तरह चमकता हो देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप केले के छिलकों का प्रयोग करें। केले के अंदर पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है। मैग्नीशियम दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केले के छिलके से अगर आप दांतों को साफ करते हैं तो इससे आपके दांत चमकदार तो होंगे ही साथ में वह मजबूत भी बने रहेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *