क्या करेला खाने के बाद में इन 5 चीजों को तो नहीं खाते है? अगर खाते हैं तो हो जाइए सावधान..! 

करेला खाना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। और करेले की सब्जी एक सेहतमंद सब्जी मानी जाती है। करेला खाने में कड़वा जरूर होता है। लेकिन यह औषधीय रूप में काम करता है। करेला अगर आप रोज खाने में खाते हैं तो आपके शरीर की कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। डायबिटीज का तो करेला रामबाण इलाज है। क्योंकि इंसुलिन के लेवल को यह पूरी तरह से कंट्रोल में करता है।

करेला खाने से पेट की कई बीमारियां दूर हो जाती है जैसे अपच, एसिडिटी, कब्ज जैसी बीमारियां नहीं होती है। क्या आप जानते हैं कि करेला खाने के बाद में अगर आप कुछ चीजों का सेवन करते हैं तो वह शायद आपके लिए जहर बन सकती हैं अर्थात आप अगर इन चीजों को खाएंगे तो शायद आपके शरीर में कई तरह की समस्या पैदा हो सकती हैं। अब कौन-कौन सी चीजें हैं इनके बारे में आइए जानते हैं।

ना करें इन चीजों का सेवन

दही – करेला खाने के बाद में दही का सेवन करना सही नहीं होता है। दही लोगों को बहुत पसंद होता है। अक्सर सुबह दोपहर के खाने के साथ लोग यही खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप करेला खाने के बाद में अगर दही या दही से बनी कोई भी चीज का सेवन कर रहे हैं। तो वह सही नहीं होता है। दही के अंदर लैक्टिक एसिड होता है। जो आपके शरीर में पोषक तत्वों के साथ में मिलकर खुजली और स्कीन से संबंधित कई समस्या का कारण बन सकता है।

आम – गर्मियों में आम का सीजन होता है लोग आम खाना ज्यादा पसंद करते हैं आम मीठा होता है दूसरी तरफ करेला उतना ही कड़वा होता है लेकिन दोनों को एक साथ खाना सही नहीं होता है अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी तबीयत खराब हो सकती है करेला खाने के बाद आप आम खाते हैं इससे आपको जलन उल्टी जैसी समस्या आ सकती है।

दूध – करेले को खाने के बाद में आप दूध का सेवन कर रहे हैं तो यह आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है दूध पीने के बाद आपका पेट खराब हो सकता है पेट में कब्ज की समस्या भी बन सकती है।

भिंडी – करेला खाने के बाद आप मिट्टी का सेवन ना करें क्योंकि बिल्ली अगर आप खाते हैं तो वह पचने में बहुत समय लगाती है जो कि आपकी सेहत पर गलत प्रभाव डाल सकती है।

मूली – करेला खाने के बाद में मूली को खाना सही नहीं होता है क्योंकि इन दोनों की तासीर बिल्कुल अलग होती है मूली खाने से आपके गले में इंफेक्शन, पेट में दर्द जैसी समस्या बन सकती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *