गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए खाएं ये 5 रोटियां…? सेहत को मिलेंगे ज्यादा फायदे

हम जो भी खाना खाते हैं, उसका सीधा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। मौसम के अनुसार अगर आप अपनी आहार में नियमित बदलाव करते हैं, तो आप मौसम के अनुरूप स्वस्थ रह सकते हैं। रोटी एक ऐसी चीज है जिसे हर मौसम में सभी लोगों की पसंद होती है। रोटी के बिना पेट को संतुष्ट किया नहीं जा सकता है। अगर रोटी नहीं खाई जाती है, तो शरीर को आवश्यक ऊर्जा नहीं मिलती है।

 रोटी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इससे विटामिन और मिनरल की प्राप्ति भी होती है। इसलिए हमें रोटी को मौसम के अनुसार बनाना चाहिए और उसमें कुछ अनाजों को मिश्रित करके बनाने से यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगी। जो अनाज आपको बताए गए हैं, उनकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में रोटी का सेवन करना आपके शरीर को शीतल बनाए रखने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कि कौन से आटे की रोटियां खाने से अधिक फायदा होता है।

शरीर को ठंडा रखने के लिए बनाए ये 5 तरह की रोटी

गेहूं के आटे की रोटी – एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार गर्मी के मौसम में गेहूं की रोटियां खाना बहुत फायदेमंद होता है। गेहूं हमेशा ठंडा होता है, इसलिए गर्मियों में गेहूं का प्रयोग करना ज्यादा सही है। गेहूं के अंदर सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और गेहूं से इंसान का खून भी साफ रहता है। इसके अलावा, उसका पाचन तंत्र भी सही रहता है। इसीलिए गेहूं के आटे की रोटियां ज्यादा सही होती हैं।

चने के आटे की रोटी – चने के आटे की रोटी गर्मी के मौसम में फायदेमंद होती है। चने के आटे की तासीर भी ठंडी होती है और चने के आटे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपकी मसल्स के लिए और वजन को घटाने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसीलिए, चने के आटे की रोटी गर्मी में फायदा करती है।

जौ का आटा – गर्मियों के मौसम में, जौ के आटे से बनी रोटियां खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। जौ की तासीर भी ठंडी होती है, और ठंडी तासीर वाले सभी भोज्य पदार्थों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, जौ के आटे से बनी रोटी पेट के पाचन तंत्र को भी सही रखती है। सबसे खास बात यह है कि जौ के आटे से बनी रोटी को अगर डायबिटीज रोगी नियमित खाएं, तो उनकी डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

बाजरे की रोटी – तपती धूप और बढ़ती हुई गर्मी में, बाजरे की रोटी भी फायदेमंद होती है। तेज गर्मी में, शरीर को पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट की आवश्यकता होती है। बाजरा हमेशा ऊंचे पोषक तत्वों वाले भोजन के रूप में शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। यह गर्मी की थकान, माइग्रेन, स्टामिना को बढ़ाने और अन्य रोगों को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।

Leave a Comment