विदेश बसने का सपना होगा पूरा, ये 5 देश दे रहे हैं भारतीयों को नागरिकता, आंख बंद करके चुन लें जगह

यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि जो प्यार और सुकून अपने देश में मिलता है, वो कहीं नहीं मिल सकता। लेकिन इसके बाद भी बहुत से लोग मॉडर्न संस्कृति, कूल लाइफस्टाइल और बेहतरीन सैलरी उठाने की तमन्ना में विदेश में जाकर बसना चाहते हैं। यही तो एक बड़ी वजह भी है कि हर साल 1 लाख लोग भारत को छोड़ कर दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि वह ऐसे देश की सिटीजनशिप चाहते हैं, जहां का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग हाई हो। आर्थिक अवसर ज्‍यादा हो और एजुकेशन भी बेस्ट हो।

हालांकि, विदेश में बसने के लिए पैसा और वीजा दोनों होना चाहिए। लेकिन ज्यादातर बार मामला वीजा के दौरान ही अटकता है। हां, वो बात अलग है कि कुछ देश ऐसे भी हैं, जो सस्ते में भारत के लोगों को नागरिकता देने को तैयार हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि कुछ डॉक्यूमेंट पूरे करने होंगे, जिसके बाद आप उनके देश में जाकर आसानी से रह सकते हैं।

मॉरीशस हिंद महासागर में एक द्वीप राष्ट्र है। यह अपने प्राचीन समुद्र तटों और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। विदेशी देश की नागरिकता पाने के लिए मॉरीशस बेस्ट है। यहां रहने के बहुत से फायदे हैं। यहां की क्वालिटी ऑफ लाइफ, हेल्थ केयर सर्विस के अलावा एजुकेशन फैसिलिटी काफी अच्‍छी है। हालांकि, मॉरीशस में बसने के दौरान एक बात का ख्‍याल रखें कि यहां पर कुछ जगहों पर रहना भारत से भी ज्यादा महंगा है। इसलिए पूरी जानकारी के बाद ही कोई फैसला लेना बेहतर है।

सेंट लूसिया एक खूबसूरत कैरेबियाई देश है, जहां की नागरिकता पाने के बाद आप 140 से अधिक देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। यहां 20000 से अधिक भारतीय मूल के लोग रहते हैं। यहां के इंवेस्‍टमेंट प्रोग्राम के जरिए कोई भी आवेदक $100,000 से शुरू होने वाले नेशनल इकोनॉमिक फंड में दान का विकल्प चुन सकता है।

यहां के नागरिकों को 18 वर्ष की आयु तक अपने बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और कार्य वीजा यानि वर्क वीजा का भी लाभ मिलता है। यहां की सिटीजनशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको किसी तरह का कोई इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *