आंध्र प्रदेश के छात्र की अमेरिका में गोली मारकर हत्या मास्टर की डिग्री को पूरा करने गए
अमेरिका में भारत से गए एक विद्यार्थी कि 24 साल की उम्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह लड़का भारत का आंध्र प्रदेश का रहने वाला था। और अपनी मास्टर की डिग्री की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गया था।
पुलिस ने बताया कि अमेरिका के ओहियो में ईंधन स्टेशन पर इस छात्र के गोली लगने से घायल हो गया था। यह छात्र वहां पर पार्ट टाइम नौकरी करता था। इस छात्र की पहचान 23 वीरा के रूप में की गई है। यह पूरी घटना गुरुवार को कोलंबस के अंदर हुई थी।
एक रिपोर्ट के अनुसार 20 अप्रैल 2023 को 12:50 पर कोलंबस पुलिस अधिकारियों को एक कथित सूट के मामले की सूचना मिली थी। जैसे ही वह वहां पर पहुंचे तो वहां पर वह छात्र घायल अवस्था में पड़ा मिला।
वहीं दूसरी तरफ फायर बिग्रेड के कर्मचारी वहां पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने उस विद्यार्थी को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। उस लड़के को समय पर अस्पताल पहुंचाने के बाद भी नहीं बचाया जा सका और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। कोलंबस डिवीजन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में गोली चलाने वाले शूटर्स की भी पहचान करनी शुरू कर दी है।
वीरा अमेरिका में अपनी मास्टर की पढ़ाई पूरी कर रहा था। उसको अमेरिका जाने का H-1B वीजा भी मिल चुका था। कुछ समय पहले से यह लड़का अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए ईंधन स्टेशन पर क्लर्क के रूप में काम कर रहा था। वह अमेरिका जब पढ़ने गया तो अपने परिवार की भलाई के लिए गया क्योंकि उसका परिवार उसको पढ़ा लिखा कर एक कामयाबी ना इंसान बनाना चाहते थे। इसी वजह से वह उस ईंधन स्टेशन पर नौकरी भी करता था।