FD Scheme : 1001 दिन की FD पर यह बैंक दे रहा है बंपर ब्याज, सीनियर सिटीजन्स का होगा मोटा मुनाफा

फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FD) को निवेश के सबसे सुरक्षित साधनों में से माना जाता है। इधर, कई बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की है। एक बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 9.50 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है।

यह यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक है। बैंक अपने 1001 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को 9.50 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है।

बैंक, 6 महीने से लेकर 201 दिन तक के एफडी पर सीनियर सिटीजन्स को 9.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। वहीं, 501 दिन के एफडी पर बैंक 9.25 पर्सेंट और 701 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9.45 पर्सेंट का इंटरेस्ट दे रहा है।

एक्सिस बैंक के FD पर सीनियर सिटीजन्स को 7.85% तक ब्याज

एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 5 फरवरी 2024 से अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट्स रिवाइज कर दी हैं। रिवाइज्ड रेट्स 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर लागू हैं।

आम लोगों को फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर अधिकतम 7.20 पर्सेंट और सीनियर सिटीजन्स को 7.85 पर्सेंट तक का ब्याज मिल सकता है। एक्सिस बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को 4.8 पर्सेंट से लेकर 7.85 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है।

HDFC बैंक ने भी रिवाइज कीं ब्याज दरें

HDFC Bank ने डोमेस्टिक, NRO, NRE कस्टमर्स के लिए 2 करोड़ रुपये से ऊपर और 5 करोड़ रुपये तक के बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट्स की इंटरेस्ट रेट्स को बढ़ा दिया है।

नए रेट्स 3 फरवरी 2024 से प्रभावी हैं। आम लोगों को बैंक 4.75 पर्सेंट से 7.40 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को HDFC Bank अब 5.25 पर्सेंट से 7.90 पर्सेंट तक का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन्स को फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर स्टैंडर्ड रेट्स से 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *