महसूस हो रहे हैं पीरियड्स के लक्षण, लेकिन नहीं हो रही ब्लीडिंग, जानें इसके पीछे के कारण

महिलाओं को समय पर पीरियड्स होने से वह कई तरह की बीमारियों से बचती हैं। आज के समय में जब सभी की लाइफस्टाइल काफी बिजी हो गई हैं,तो इसका असर हमारे शरीर के साथ पीरियड्स पर भी पड़ता हैं।

हार्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, ट्रैवल, खराब लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की कमी से पीरियड्स लेट होना एक आम समस्या है। लेकिन कई बार महिलाओं को पीरियड्स के लक्षण होने पर पीरियड्स न होने की समस्या हो जाती है। इस तरह की परेशानी होने पर महिला काफी परेशान होने के साथ वह बाहर जाने से भी कतराती है। पीरियड्स के लक्षण होने पर महिलाओं को क्रैम्प्स का सामना करने के साथ शरीर में कमजोरी का अनुभव होता है।

कई बार महिलाएं इसे प्रेग्नेंसी का लक्षण भी समझ बैठती है। लेकिन पीरियड मिस होने के 10 दिन बाद प्रेग्नेंसी का टेस्ट किया जा सकता है। प्रेग्नेंसी का टेस्ट नेगेटिव होने पर भी अगर आपको पीरियड्स जैसे लक्षण महसूस हो और पीरियड्स न हो, तो इसके कई और कारण भी हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *