फैलोपियन ट्यूब मे सूजन होने पर दिखाई दे सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

Fallopian Tube Inflammation: महिलाओं के प्रजनन अंगों में फैलोपियन ट्यूब का भी महत्व होता है। फैलोपियन ट्यूब गर्भधारण में महत्वपूर्ण होती है। कई कारणों से कुछ महिलाओं को फैलोपियन ट्यूब से जुड़ी समस्याएं जैसे संक्रमण और सूजन आदि हो सकती है।

गोनोरिया व क्लैमाइडिया जैसे यौन संचारित रोग (एसटीडी) की वजह से यह समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से गर्भधारण में समस्याएं हो सकती है। साथ ही, महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। आगे स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जातन हैं कि फैलोपियन ट्यूब में सूजन होने पर महिलाओं को क्या लक्षण महसूस हो सकते हैं।

फैलोपियन ट्यूब में सूजन के लक्षण – Fallopian Tube Inflammation Symptoms In Hindi

पेल्विक एरिया में दर्द

फैलोपियन ट्यूब की सूजन में महिलाओं को पेल्विक में दर्द महसूस हो सकता है। इस दौरान महिलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द बना रहता है। यह स्थिति पीरियड्स या शारीरिक संबंध बनाते समय अधिक दर्द का कारण बन सकती है। इसमें महिलाओं को पेट में ऐंठन महसूस होती है।

वैजाइनल डिस्चार्ज

फैलोपियन ट्यूब की सूजन के कारण महिलाओं को वैजाइनल डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है। सूजन की वजह से महिलाओं को पीले या हरे रंग का डिस्चार्ज हो सकता है। सामान्य रूप से फैलोपियन ट्यूब का इंफेक्शन प्रजनन अंगों तक फैल सकता है। इसके कारण वैजाइना में भी सूजन आ सकती है।

यूरिन पास करते समय दर्द

फैलोपियन ट्यूब की सूजन के कारण महिलाओं को यूरिन पास करते समय दर्द हो सकता है। यह लक्षण तब होता है जब इंफेक्शन यूरिनरी ट्रैक्ट तक फैल जाता है। इसकी वजह से ब्लैडर और यूरिनरी ट्रैक्ट में जलन भी महसूस हो सकती है। इस समस्या में कुछ महिलाओं को बार-बार पेशाब जाना पड़ सकता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *