बेजान रूखे बालों को एक नया लुक देने के लिए अपनाएं घर के ये 4 घरेलू नुस्खे

आजकल हेयर फॉल की बढ़ती हुई समस्या को लेकर आदमी हो या औरत सभी परेशान रहते हैं। यह समस्या बच्चों में भी बहुत पाई जाती है। इसका मुख्य कारण है कि प्रदूषण रहित खान पीन, हारमोंस का बदलना छोटी सी उम्र में ही अलग-अलग तरह की बीमारियों का लगना। यह सभी समस्याएं बालों के झड़ने का और उनके रुके होने का प्रमुख कारण है। कभी-कभी बालों की समस्या अनुवांशिक कारण की वजह से भी हो जाती है। विटामिन B9 की वजह से भी आप इस समस्या को झेल सकते हैं। इससे आपके बालों की ग्रोथ तो कम होगी और साथ में बालों के झड़ने की समस्या भी बनी रहेगी।

आप सभी लोग बहुत अच्छे से जानते ही हैं कि बालों की इन सभी समस्याओं के लिए मार्केट में जो प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। वह सभी केमिकल युक्त होते हैं जो कि हमारे बालों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होते है। बालों में केमिकल युक्त शैंपू और कई प्रकार के हेयर प्रोडक्ट बालों को नुकसान ही पहुंचाते हैं। इससे हेयर फॉल की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।

 बालों की इन बढ़ती हुई समस्या के लिए आप कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं। जिनको अगर आप घर पर करेंगे तो इस समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। पहले के समय में लोग घरेलू उपाय करके ही अपने बालों को लंबे समय तक मजबूत टिकाऊ चमकदार बना कर रखते है। आइए जानते हैं वह कौन-कौन से उपाय हैं। जिनसे आप अपने बालों को झड़ने से और रुखा बनाने से बचा सकते हैं।

बालों में लगाएं प्रोटीन

आप अपने बालों को हेल्दी और लंबा करने के लिए प्रोटीन का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप बालों में अंडा लगाएं। अंडे के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो कि आपके बालों को चमकदार बनाने में मदद करेगा। आप अपने बालों की लंबी ग्रोथ के लिए एक अंडा ले और उसको अच्छे से फेट ले। और इस लिक्विड को आप लगभग आधे घंटे तक अपने बालों में लगा रहने दो। इससे आपके बाल चमकदार तो बनेंगे ही साथ में बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी। आधे घंटे के बाद में आपको अपने बाल गुनगुने पानी से धोने होंगे।

विटामिन सी वाले फ्रूट्स का रस लगाएं

विटामिन सी वाले फ्रूट्स में संतरे का बहुत अहम योगदान है। विटामिन सी युक्त संतरे के अंदर पेक्टिन, विटामिन सी, एसिड पाया जाता है। जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। संतरे का जूस अगर आप बालों की जड़ों में लगाएंगे तो इससे भी आपके बालों की ग्रोथ पड़ेगी। साथ में बाल टूटने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। आपको संतरे के जूस को स्कैल्प में लगाना होगा। उसके बाद लगभग 1 घंटे इसको लगा रहने दे फिर अपने बालों को धो लें। आप खुद अपने बालों में इसका असर देख पाएंगे।

जैतून के तेल की मसाज

बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड वाला जैतून का तेल बहुत फायदेमंद होता है। आप अपना हेयर वॉश करने से पहले जैतून के तेल का मसाज करें। तो आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। जैतून के तेल को थोड़ा सा गुनगुना करके अपने बालों में लगाना होगा। उसके बाद अपना हेयर वॉश करें जैतून का तेल मोशुराइजर युक्त होता है। आपके बालों के ड्राइनेस को दूर करता है।

कैस्ट्रॉल ऑयल मसाज

विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर कैस्टर ऑयल बालों को घना चमकदार मजबूत बनाता है। इस तेल को आप को बालों में आधे घंटे तक मसाज करके रखना होगा। उसके बाद आप अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और बाल झड़ने की समस्या भी कम होंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *