प्रेमिका का किया केक काटने वाले चाकू से ही कत्ल, जानिए क्या है मामला

कर्नाटक राज्य से एक बड़ी भयंकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जन्मदिन मनाने के बहाने से घर पर बुलाकर उसका केक काटने वाले चाकू से कत्ल कर दिया। एक जानकारी के अनुसार लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक होने की वजह से जन्मदिन के बहाने घर बुलाकर कत्ल का मामला सामने आया। लड़के को इस बात का शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का कहीं किसी और लड़के के साथ में अफेयर चल रहा है।

बेंगलुरु में रहने वाले 26 साल के नवयुवक लड़के ने खुद का जन्मदिन बनाने के बहाने लड़की को घर पर बुलाया और अच्छे से जन्मदिन मनाने के कुछ समय बाद में चाकू से उसका गला काट दिया। यह पूरा मामला कर्नाटक लोगेर इलाके का बताया जा रहा है।

 मृतिका का नाम नव्या है और वह कनकपुरा की रहने वाली है। लड़की बेंगलुरु में रह रही थी पुलिस विभाग के आंतरिक सुरक्षा विभाग में क्लर्क की पोस्ट पर वह काम करती थी। लड़की नव्या का बॉयफ्रेंड भी कनकपुरा का ही रहने वाला था यह दोनों 6 साल से रिलेशनशिप में थे और यह दोनों एक दूसरे की दूर की रिश्तेदारी में थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

जन्मदिन के बहाने बुलाया घर

प्रशांत ने नव्या के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए अपने घर पर बुलाया दोनों के व्यस्त रहने की वजह से शुक्रवार को इन्होंने जन्मदिन मनाया नव्या का जन्मदिन 11 अप्रैल को था लेकिन व्यस्त रहने की वजह से शुक्रवार के दिन नव्या के जन्मदिन को उसके बॉयफ्रेंड ने मना लिया। वहा घर पर बर्थडे मनाने के बाद में कुछ समय के बाद उसे चाकू से लड़की की हत्या कर दी‌। पुलिस अधिकारियों के वहां आने के बाद में लड़की को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां पर उसको मृत घोषित कर दिया था।

हत्या करने की वजह

जब पुलिस ने प्रशांत से पूछताछ की कि आखिर उसने लड़की का मर्डर क्यों किया है। तब प्रशांत ने बताया कि वह किसी अन्य लड़के के साथ में चैटिंग कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बताया गया कि दोनों की इस बात को लेकर बहुत पहले से ही लड़ाई चल रही थी। इसी बात को चलते लड़के के मन में गलत विचार आ गया और उसने नव्या का जन्मदिन मनाने के लिए अपने घर धोखे से बुलाया और घर पर बुलाकर उसका कत्ल कर दिया।

Leave a Comment