home/क्रिकेट/Ms Dhoni Suggests Pakistan Visit To Fan For Food Reply Mahi Watch Viral Videoएमएस धोनी ने दी पाकिस्तान जाने की सलाह, फैन का जवाब सुनकर कुछ बोल नहीं पाए माही

महेंद्र सिंह धोनी सबसे चहेते क्रिकेटर्स में शामिल हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनके फैंस हैं। पाकिस्तान में भी धोनी को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान बतौर क्रिकेटर पाकिस्तान का दौरा कर चुका है। ऐसे में उन्होंने एक फैन को वहां जाने की सलाह दी। सलाह सुनकर फैन ने जो जवाब दिया उसे सुनकर धोनी कुछ नहीं बोल पाए।

धोनी ने फैन को दी पाकिस्तान जाने की सलाह

धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी एक टेबल पर हाथ रखकर फैन से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच खाने को लेकर बात हो रही थी। धोनी ने फैन से कहा, ‘आपको खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जानिए चाहिए।’ यह कहते हुए धोनी काफी संजीदा थे।

फैन का जवाब सुनकर हंसने लगे धोनी

फैन ने धोनी की बात सुनी और फिर कहा, ‘मैं वहां नहीं जाऊंगा। चाहे आप खाने के लिए ही यह सलाह दे रहे हैं। मुझे खाना बहुत पसंद है लेकिन मैं वहां नहीं जाऊंगा।’ धोनी यह सुनकर कह नहीं पाए लेकिन हंसने लगे। वह समझ गए थे कि फैन किसी भी चीज के लिए पाकिस्तान नहीं जाना चाहता।

पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लगभग उसी लुक में हैं जिसमें वह पाकिस्तान गए थे। धोनी के बाल तब बहुत लंबे हुए करते थे। पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी उनकी बालों की काफी तारीफ की थी। उन्होंने माही को सलाह दी थी कि वह अपने बाल कभी न कटाए। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद धोनी छोटे बाल रखने लगे थे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *