आर्थिक तंगी से परेशान अगर आप है…! तो तुलसी के ये कुछ उपाय कर के छुटकारा पाएं

हमारे हिंदू धर्म में तुलसी को महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आपको घर में किसी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप घर पर ही तुलसी के कुछ उपाय कर सकते हैं। तुलसी पौधे में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए, आप इस पौधे को घर में लगाकर और उसके कुछ उपायों का अनुसरण करके आर्थिक संकट से छुटकारा पा सकते हैं। तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक प्रभाव डालता है, इसलिए यह उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

तुलसी के कुछ असरदार उपाय

हनुमान जी को चढ़ाएं

तुलसी के 11 पत्तों को सुखाकर उन्हें पीसकर सरसों के तेल में मिलाएं और हनुमान जी के मंदिर में जाकर राम नाम लिखें। इससे आपको आर्थिक संकट से राहत मिलेगी। हनुमान जी को ‘संकट मोचन’ भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया को करने से आप एक अद्वितीय प्रभाव अनुभव करेंगे और पैसों की समस्या से भी मुक्ति प्राप्त करेंगे।

पर्स में रखे तुलसी

आप तुलसी के कुछ पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में या अपने पर्स में रख सकते हैं। यह एक अच्छा उपाय है जो आपको आर्थिक संकट से राहत दिलाने में मदद करेगा। इस उपाय को अपनाने से आप आर्थिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इसके साथ ही आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि की कला बनी रहेगी।

गृह क्लेश से छुटकारा

घर के क्लेश और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए, आप तुलसी के चार-पांच पत्तों को पानी भरे हुए बर्तन में डालकर, किसी पीपल के पेड़ के पास जाकर उन्हें चढ़ा दें। इस उपाय को 11 या 21 बार लगातार करने से आप घर के क्लेश से निजात पा सकते हैं। इससे आपके घर में पुरानी खुशहाली, सुख, शांति वापस आ सकती है। जब आप जल चढ़ाकर वापस घर लौटते हैं, तो जल्दी से उसे घर के दरवाजे या घर के अंदर छिड़कें।

तुलसी में नियमित दीपक जलाएं

घर में सुख और शांति प्राप्त करने के लिए, आपको सुबह और शाम को तुलसी की पूजा करनी चाहिए और शाम के समय तुलसी पौधे में एक घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। यह उपाय धन लाभ के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।

आटे का दिया

घर में सुख-शांति और धन लाभ प्राप्त करने के लिए, आपको शुक्रवार के दिन आटे के दिए को बनाकर तुलसी पौधे में जलाना चाहिए। इससे आपको धन लाभ होगा। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, इसलिए इस उपाय को शुक्रवार के दिन अवश्य करें।

गंगाजल छिड़के

आप घर की सुख समृद्धि के लिए तुलसी की पत्तियों को गंगाजल में मिलाकर पूरे घर में छिड़काव कर सकते हैं। इससे आपको धन लाभ होगा और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

भगवान विष्णु को करे समर्पित

प्रतिदिन भगवान की पूजा करते हुए एक तुलसी का दल भगवान विष्णु को अवश्य समर्पित करना चाहिए। यह मान्यता है कि तुलसी का दल विष्णु भगवान को अत्यंत प्रिय होता है। अगर आप इसे प्रतिदिन करते हैं, तो आप पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *