अगर आप अपने घर के मच्छरों से परेशान हैं….! तो अपने घर के पास गार्डन में लगाएं ये तीन तरह के पौधे

मच्छरों की समस्या सभी के साथ होती है। आज हर घर में लगभग यह समस्या बनी रहती है। गर्मी के मौसम में शाम के समय और सुबह के समय मच्छर खुले में खड़े रहना बहुत भारी कर देते हैं। इसके अलावा रात को सोने तक मच्छरों की परेशानी होती है।

 मच्छर काटने की वजह से शरीर में गंभीर बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है। जो कि आपके एलर्जी का कारण भी बन सकता है। इसीलिए हम आपको यहां कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं। जिससे कि आप अपने घर से दूर मच्छरों को कर सके। इसीलिए गार्डन में इन सभी पौधों का लगा होना बहुत जरूरी है।

लहसुन का पौधा

लहसुन का पौधा अपने घर के आस-पास अगर आप लगाते हैं तो इससे मच्छर को पनपने की संभावना बिल्कुल नहीं रहती है। मच्छर को कभी भी लहसुन की महक पसंद नहीं आती है इसीलिए जहां पर यह पौधा लगाया जाता है उससे मच्छर दूर भागते हैं। वैसे आपको हम बता देना चाहते हैं कि लहसुन में औषधीय गुणों का भी भंडार होता है। 

 आप लहसुन के पौधे को किसी भी गमले में लगा सकती हैं। लहसुन का पौधा लगाते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि जिस गमले में आप इस पौधे को लगाते हैं। और जिस मिट्टी में लगाते हैं, उस मिट्टी में हमेशा पानी भरा रहना चाहिए। तभी आपका लहसुन सही ढंग से लग पाएगा।

यूकेलिप्टस का पौधा

अगर आपके आसपास घर का गार्डन बड़ा है तो वहां पर आप यूकेलिप्टस का पेड़ लगा सकते हो। क्योंकि यूकेलिप्टस का पेड़ बड़ा होता है। इसके लिए बाहर का खुला वातावरण ही ज्यादा सही होता है। जब इस पौधे को आप लगाते हैं तो इसके लिए बारिश का मौसम ज्यादा सही होता है।

यूकेलिप्टस का कपिल मच्छरों को दूर भगाने में मदद करता है क्योंकि इसके अंदर जो ऑयल होता है। उसे मच्छर दूर भागते हैं। अगर आप अपने घर के आस-पास गार्डन में इस पेड़ को लगाते हैं तो वहां आप एक भी मच्छर को नहीं देख पाएंगे। आपको एक चीज ध्यान में रखनी होगी। इस पौधे को उसी स्थान पर लगाने का फायदा है। 

जहां पर कोई और दूसरा पेड़ पौधा ना हो क्योंकि यह पेड़ बहुत तेजी से मिट्टी के सभी पोषक तत्व को अपनी तरफ खींच लेता है। इस पेड़ की वजह से मिट्टी सुखी और बंजर हो जाती है। इसीलिए आप इस पौधे को अपने घर से थोड़ी दूरी पर लगाएं।

सेंट्रोनेला का पौधा

सेंट्रोनेला का पौधा गर्मियों के समय में लगाना फायदेमंद होता है। क्योंकि गर्मियों के मौसम में इस पौधे की ग्रोथ बहुत तेजी से बढ़ती है। इस पौधे का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें लगने वाली पत्तियों में से अलग अलग तरह की खुशबू आती है। जो कि मच्छरों को दूर भगाने में मदद करती है। आप इस पौधे को रूम फ्रेशनर के रूप में भी अपने कमरे के अंदर रख सकते हैं। इस पौधे से निकलने वाली खुशबू आपके घर के माहौल को भी बहुत अच्छा बना देगी।

सिट्रोनेला का पौधा गर्मियों के समय लगाना बेहतर होता है क्योंकि इस मौसम में सिट्रोनेला की ग्रोथ अच्छी होती है। इस पौधे की पत्तियों से अलग तरह की सुगंध आती है जो मच्छरों को दूर करने में सहायक होती है। इस पौधे को आप रूम फ्रेशनर के रूप में भी कमरे के अंदर रख सकती हैं। इससे निकलने वाली खुशबू आपके घर के वातावरण को खुशनुमा कर देती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *