आईपीएल-2023 में ये दिग्गज खिलाड़ी बन ले सकता है पंत की जगह, संभालेगा दिल्ली कैपिटल्स की कमान

भारतीय क्रिकेट टीम के विकाटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की गाड़ी गत 30 दिसंबर को एक भयावह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी, जिसमें खिलाड़ी को गंबीर चोटें आयी हैं। ऋषभ पंत की जान इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गयी। वे दिल्ली से रुड़की अपने घर नये साल के मौके पर अपनी मां को सरप्राइज देने जा रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को गाड़ी चलाते हुए नींद की झपकी आ गयी, जिसके चलते उनकी गाड़ी सड़क के किनारे बैरियर से टकरा गई। हालांकि, एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने गाड़ी से निकलने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं निकल पाये। तुरंत आस-पास मौजूद कुछ लोग वहां पहुंचे और खींच कर पंत को बाहर निकाला, जिसके कुछ सेकेंड्स के भीतर ही पंत की गाड़ी धू-धू कर जल कर खाक हो गयी।

हरियाणा रोडवेज के बस कंडक्टर सुशील कुमार और परमजीत वे शख्स थे, जिन्होंने पंत को बचाया। सुशील कुमार ने मीडिया को बताया कि पंत को उन्होंने खून से लथपथ पाया,। पंत ने उनसे घायल अवस्था में अपनी मां को बुलाने के लिए कहा। पंत ने अपने टूटे हुए स्मार्टफोन की ओर इशारा करते हुए कहा “कृपया मेरी माँ से संपर्क करें”।

हालांकि, इलाज के बाद अब पंत खतरे से बाहर हैं। उनके सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आयी थी। इस दुर्घटना की वजह से अब ऋषभ पंत कुछ महीनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे और टीम को उनकी कमी काफी खलेगी। कुछ ही महीनों में आईपीएल शुरू होने वाला है और पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। हालांकि, इस साल फ्रेंचाइजी को एक नया कप्तान चुनना होगा।

इस दिग्गज को सौंपी जा सकती है डीसी की कप्तानी

मनीष पाण्डेय वो खिलाड़ी हो सकते हैं, जिन्हें आईपीएल-2023 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जाये। मनीष पांडे को पिछले हफ्ते आईपीएल-2023 की मिनी नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कर्नाटक के कप्तान के रूप में उनके महत्वपूर्ण घरेलू क्रिकेट अनुभव और उनकी कई खिताबी जीत के कारण, वह आईपीएल 2023 में डीसी की कप्तानी करने के लिए एक संभावित विकल्प हो सकते हैं।

फ्रेंचाइजी के पास और भी कई विकल्प मौजूद

इसके अलावा फ्रेंचाइजी के पास कुछ और दिग्गज खिलाड़डी भी मौजूद हैं, जो कप्तानी के लिये चुने जा सकते हैं।

इनमें डेविड वार्नर हैं, जो डीसी के कप्तान के तौर पर पंत की जगह लेने वाले मुख्य उम्मीदवार होंगे। उनके पास आईपीएल का महत्वपूर्ण अनुभव है। वह सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे, जब टीम ने 2016 में खिताब जीता था।

भारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान पृथ्वी शॉ एक अन्य उम्मीदवार हैं, जो आईपीएल 2023 में डीसी का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम की कप्तानी की है और विजय हजारे ट्रॉफी जीतने और 2021-22 सत्र में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने में मदद की। उन्होंने 2018 में U-19 कप्तान के रूप में विश्व कप भी जीता था।

मिचेल मार्श आईपीएल 2023 में कप्तान के रूप में पदार्पण कर सकते हैं। 31 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया अंडर -19 टीम को खिताबी जीत दिलाई।

यश ढुल ने इस साल की शुरुआत में विश्व कप जीत के लिए भारत अंडर -19 टीम की कप्तानी की। चूंकि ऋषभ पंत के आईपीएल 2023 में नहीं खेलने की संभावना है, इसलिए यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया जा सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *