थोड़ा उबाऊ है… अपने नए हेयरस्टाइल से परेशान हैं महेंद्र सिंह धोनी, बताया इसका साइड इफेक्ट

महेंद्र सिंह धोनी कई मायनों में एक आइकन हैं। रांची से निकलकर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने बहुत पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ दिया था, लेकिन वह अभी भी आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खेल रहे हैं। एमएस धोनी के क्रिकेट रिकॉर्ड्स के अलावा उनके स्टाइल स्टेटमेंट को भी काफी फॉलो किया जाता है। उनका हालिया हेयरस्टाइल फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है।

हेयरस्टाइल पर क्या बोले धोनी?

महेंद्र सिंह धोनी का नया हेयरस्टाइल इस समय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। लेकिन धोनी ने इसका साइड इफेक्ट बताया। एक इवेंट में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘पहले जब मैं विज्ञापन की शूटिंग के लिए जाता था, तो मैं आमतौर पर 20 मिनट में तैयार हो जाता था। बाल और मेकअप सब कुछ। अब इसमें 1 घंटा, 5 मिनट से 1 घंटा, 10 मिनट लगते हैं। यह थोड़ा उबाऊ है, बस उस कुर्सी पर बैठकर इंतजार करना, लेकिन मेरे सभी फैंस ने हेयरस्टाइल की सराहना की है। इसलिए, मैं इसे कुछ समय तक बनाए रखने की कोशिश करूंगा।

इसके बाद फैंस ने हूटिंग शुरू कर दी और ताली बजाने लगे। इसपर धोनी ने कहा- मैं आपसे सहमत हूं लेकिन इसे बनाए रखना काफी कठिन काम है। मैं इसे बनाए रखने की कोशिश करूंगा लेकिन हो सकता है कि एक दिन मैं इसे काटने का फैसला कर लूं।’

आईपीएल में दिखेंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी फैंस को एक बार पिर आईपीएल 2024 में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने पिछले सीजन के अंत में ही साफ कर दिया कि अगले सीजन में भी खेलेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स डिफेंडिंग चैंपियन है। आईपीएल नीलामी में फ्रेंचाइजी ने कई नए खिलाड़ियों को खरीदा है। धोनी की टीम एक बार फिर दावेदार के रूप में लीग में उतरेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *