क्या पीरियड्स का खून गंदा होता है? जानें डॉक्टर से

पीरियड्स या मासिक धर्म, महिलाओं के जीवन में एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जो महीने में एक बार होती है। इस प्रक्रिया के दौरान शरीर से योनि के रास्ते ब्लड निकलता है जिसे कई लोग गंदा मानते हैं।

हालांकि, यह खून गंदा नहीं होता है, बल्कि यह महिलाओं के स्वस्थ्य शरीर का एक हिस्सा है। मासिक धर्म के दौरान निकलने वाला खून (What is menstruation blood) का रंग हर महिला के लिए अलग हो सकता है, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह गहरा लाल या मरून रंग का होता है। इस लेख में हम क्लाउड 9 हॉस्पिटल नोएडा की फर्टिलिटी डिपार्टमेंट की एसोसिएट डायरेक्टर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी से जानेंगे कि क्या पीरियड्स का खून गंदा होता है?

क्या पीरियड्स का खून गंदा होता है? Is Period Blood Clean Or Dirty In Hindi

पीरियड्स के दौरान निकलने वाले ब्लड के बारे में जानने से पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर पीरियड्स क्यों होते हैं। डॉक्टर ने बताया कि महिलाओं के शरीर में होने वाला यूट्रस यानी गर्भाशय हर महीने प्रेग्नेंसी के लिए एक ऐसा माहौल बनाता हैं जिससे बच्चा चिपकने में मदद मिले। में हर महीने एंडोमेट्रियम लाइन्स बनती है ताकि बच्चा चिपकने में मदद मिले और बच्चे को पोषण मिल सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *