जावेद हबीब ने बताया बालों को कायाकल्प करने का एक अचूक उपाय…! आइए जानते हैं क्या है वो खास

आजकल जिसे देखो वे बालों की समस्या से परेशान हैं बालों का टूटना डैंड्रफ या बालों की ग्रोथ न बढ़ना ये सब सभी के साथ हो रहा है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए प्याज एक लाभकारी उपाय है। प्याज समस्या का उपाय ही नहीं बल्कि बालों से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए लाभकारी है।

प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो इन सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, प्याज के और भी कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन प्याज का सही उपयोग करने का तरीका लोगों को नहीं पता होता है।

इन ही सभी समस्याओं के लिए फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बालों की समस्या को साझा किया है और उन्होंने इसके समाधान के भी उपाय बताए हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे, क्यों और कब इसका उपयोग किया जाता है।

प्याज का रस बालों में लगाने का तरीका

बालों में प्याज को आप कई तरीकों से लगा सकते हैं। बालों में प्याज लगाने के लिए आपको इसे कूटकर या पीसकर रस निकालना होगा। उसके बाद आप इसे सीधे अपने बालों में लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको अपने बालों में प्याज का तेल नहीं लगाना है। प्याज को कूटकर पीसकर उसका रस निकालें और बालों की जड़ों में लगाएं। फिर आप खुद इसका प्रभाव देख सकते हैं।

कब तक लगाएं प्याज का रस

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने बताया है कि आपको यह प्याज वाला उपाय लगभग 8 हफ्तों तक नियमित रूप से करते रहना होगा। आपको अपने बालों में ताजा प्याज का रस लगाना होगा। इसके बाद आप खुद ही इसका प्रभाव देख सकते हैं।

प्याज का रस लगाने का फायदा

बालों की ग्रोथ बढ़ना

बालों में प्याज का रस लगाने के कई फायदे होते हैं। सबसे पहले, यह बालों की स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। इसके अलावा, यह बालों के सल्फर पोर्स को खोलता है, जिससे आपके बालों की ग्रोथ बढ़ती है। इसके साथ ही, बालों की जड़ों में प्याज का रस हाइड्रोजन पेरोक्साइड का काम करता है। प्याज के रस का उपयोग करने से बालों के सफेद होने की समस्या भी दूर हो जाती है।

बालों का झड़ना कम करना व डैंड्रफ गायब

बालों में अक्सर डैंड्रफ की समस्या, बालों का झड़ना और इसकी साथ-साथ अन्य समस्याएं होती रहती हैं। इन सभी समस्याओं के लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद साबित होता है। जावेद हबीब कहते हैं कि प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ के बैक्टीरिया को मारकर आपके स्कैल्प की सफाई में मदद करते हैं। दूसरा उपाय यह है कि प्याज बालों में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट की कमी को पूरा करता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *