SBI के लॉकर से लाखों के गहने हुए गायब, बैंक में मचा हड़कंप

 देश का सबसे बड़ा बैंक है SBI यानी State bank of india और देश के करोड़ों लोग बैंक की Locker सुविधा का लाभ उठाते हैं | बैंक के लॉकर में पड़ी हर एक वस्तु को सेफ रखना बैंक की जिम्मेवारी होती है पर क्या हो अगर इस लॉकर से ही कोई कीमती वस्तु गायब हो जाए।

तो कानपूर के इस इलाके से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एसबीआई (state bank of india) के लॉकर से लाखों के गहने गायब हो गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही बैंक में हड़कंप मच गया।

महिला ने सालों बाद अपना लॉकर खोला तो उसे देखकर दंग रह गई। खाली लॉकर की जानकारी बैंक को दी गई। महिला ने पुलिस को भी इसकी जानकारी देकर जांच की मांग की। बैंक अपने स्तर पर भी मामले की जांच में जुटा।

एक महिला ने बैंक में लॉकर खुलवाकर अपने लाखों के गहने उसमें रखे हुए थे। सालों से महिला को जरूरत नहीं पड़ी तो उसने बैंक लॉकर खोलकर नहीं देखा। 2018 के बाद अब महिला बैंक पहुंची और बैंक के अपने लॉकर का रजिस्ट्रेशन दोबारा कराने की प्रक्रिया की।

उसने बैंक (bank news) के फॉर्म भरे और लॉकर के दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली। प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला ने लॉकर खोलकर चेक करने की मांग की।

महिला की मांग पर बैंक मैनेजर ने महिला को लॉकर चेक करवाने के लिए खोला तो दोनों के होश उड़ गए। बैंक का लॉकर खाली था। लाखों के गहने लॉकर के अंदर से गायब हो गए।

लॉकर धारक महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं महिला ने बैंक कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाकर बैंक और पुलिस से जांच की मांग की।

महिला ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद बैंक मैनेजर के साथ लॉकर खोलकर चेक किया था। चेक करने पर लॉकर से 15 लाख के गहने लापता मिले। 2018 के बाद अब उन्होंने लॉकर खोलकर चेक किया था।

उन्हें जानकारी नहीं है कि इस बीच कैसे उनके गहने गायब हुए। इसमें बैंक के कर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाकर उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *