क्या आप चेहरे पर विटामिन ई के कैप्सूल लगाने का सही तरीका जानते हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आज के समय में सभी लोग अच्छे अच्छे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो चेहरे की खूबसूरती के लिए कुछ नेचुरल तरीके काम में लेते हैं। बहुत से लोगों में तो खूबसूरती अपने आप से ही मौजूद होती है। लेकिन कई लोग ब्यूटी प्रोडक्ट की मदद से अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखते हैं। यहां पर कुछ लोग विटामिन ई के कैप्सूल प्रयोग में लेना सही समझते हैं। 

विटामिन ई का कैप्सूल एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से भी बचाता है।और सूरज की हानिकारक किरणों से पूरी तरह से प्रोटेक्ट करता है। विटामिन ई का कैप्सूल आपकी स्किन को सही पोषण भी प्रदान करता है। और इसकी में निखार भी लाता है। अगर आप विटामिन ई के कैप्सूल को चेहरे पर लगा रहे हैं तो इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे भी गायब हो सकते हैं।

 लेकिन बहुत से लोगों को विटामिन ई के कैप्सूल लगाने का सही तरीका नहीं पता है। वह सभी डायरेक्ट अपने चेहरे पर विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग कर लेते हैं। ऐसे में इस स्कीन में एलर्जी जैसी समस्या भी बन जाती है। आपके स्किन पर दाग धब्बे लालिमा जैसी समस्या आ जाएंगी। अब ऐसे में अपनी स्किन को बचाने के लिए क्या विटामिन ई के कैप्सूल का डायरेक्ट चेहरे पर प्रयोग करना सही होता है। आइए हम आपको यहां बताने वाले हैं कि किस तरह से इसका प्रयोग करें।

विटामिन ई का कैप्सूल एलोवेरा जेल के साथ लगाएं

विटामिन ई का कैप्सूल एलोवेरा जेल के साथ लगा सकते हैं। इसके लिए आपको विटामिन ई के कैप्सूल का ऑयल निकालना होगा। और उसको निकालकर एलोवेरा जेल में डालना होगा। इसको अच्छे से मिक्स करके आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगा ले। उसके बाद 20 मिनट तक अपने चेहरे पर रखकर पानी से धो ले। आप खुद इसका रिजल्ट देख पाएंगे। 2 सप्ताह तक इसका प्रयोग करें। आपको चेहरे की ड्राइनेस से भी छुटकारा मिल जाएगा।

विटामिन ई का कैप्सूल नींबू के रस के साथ

विटामिन ई का कैप्सूल नींबू के रस के साथ भी आप चेहरे पर लगा सकते हैं। विटामिन ई के कैप्सूल का ऑयल निकालकर नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले। 8 से 10 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद में उसको ठंडे पानी से धो लें। आप इस प्रयोगों को सप्ताह में एक बार कर ले। आप की स्कीन इससे चमकदार बनेगी अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप नींबू का प्रयोग ना करें।

विटामिन ई का कैप्सूल सीधे लगाएं चेहरे पर

आपकी स्किन को अगर एलोवेरा जेल नींबू का रस सूट नहीं करता है तो आप अपने फेस पर विटामिन ई का कैप्सूल सीधे भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपना चेहरा अच्छे से साफ करना होगा। उसके बाद अपने हाथों पर विटामिन ई का ऑयल निकालकर के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करनी होगी। उसके बाद आप खुद देख पाएंगे आपकी स्किन का रिजल्ट क्या है। इस प्रयोग को आप रोजाना भी कर सकते है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *