Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी से लोग बेहाल, अगले चार दिनों तक चढ़ता रहेगा पारा; रांची में कैसा मौसम

Jharkhand weather today: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने से गर्म मौसम का सामना करना पड़ा। राज्य में संताल, कोल्हान और पलामू में सूर्य की तीखी तपिश के कारण जनजीवन बेचैन रहा।

आनेवाले दिनों में और तापमान बढ़ने के आसार हैं। मंगलवार को सबसे अधिक गर्मी सरायकेला खरसांवा में महसूस की गई। यहां अधिकतम तापमान मंगलवार को 43.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि गोड्डा समेत राज्य में आठ शहरों का तापमान 40.0 डिग्री के पार रहा। राज्य में अगले चार दिनों तक गर्मी कायम रहेगी। तापमान में और इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान से एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई। गोड्डा राज्य का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि देवघर, जमशेदपुर, गढ़वा, मेदिनीनगर, जामतारा, पाकुर आदि का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होकर छतीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से तक एक ट्रफ कायम है। यह कमजोर है। 20 अुप्रैल के बाद मौसम परिवर्तन की संभावना है। हालांकि इससे कुछेक दिन की राहत मिल सकती है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, राज्य में अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान गर्मी में और इजाफा हो सकता है। रांची का तापमान 40 के करीब तक जा सकता है। वहीं संताल, पलामू और कोल्हान के जिलों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। गर्मी से जनजीवन को बचने के सुझाव जारी किए गए हैं। नीचे देखिए प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान…

जिले अधिकतम न्यूनतम

सरायकेला 43.7 24.7

गोड्डा 42.7 24.9

जमशेदपुर 41.5 25.4

पाकुड़ 41.7 21.2

मेदिनीनगर 41.2 24.8

देवघर 40.8 26.0

गढवा 40.6 24.8

जामतारा 40.5 25.1

बोकारो 38.9 24.1

रांची 37.0 24.4

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *