‘महाभारत’ फेम शहीर शेख के घर फिर गूंजी किलकारी, रुचिका कपूर ने बेटी की फोटो शेयर कर बताया नाम

'महाभारत' फेम शहीर शेख के घर फिर गूंजी किलकारी, रुचिका कपूर ने बेटी की फोटो शेयर कर बताया नाम

टीवी के मशहूर एक्टर शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने अपने फैंस और चाहने वाले को गुड न्यूज दी है। साल 2024 की शुरुआत होते ही ‘महाभारत’ फेम शहीर शेख उर्फ अर्जुन के घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है। कपल शहीर शेख-रुचिका कपूर एक बार फिर एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। शहीर शेख और रुचिका दूसरे बार पेरेंट्स बन गए हैं। रुचिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बड़ी बेटी के साथ अपनी दूसरी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। रुचिका कपूर ने अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा भी किया है।

शहीर शेख-रुचिका कपूर की दूसरी बेटी का नाम
रुचिका कपूर ने अपनी दोनों बेटी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बड़ी बहन होने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप किसी भी चिज की तुलना नहीं कर सकती है। जैसे राम और लक्ष्मण के प्यार की तुलना नहीं की जा सकती है। शहीर शेख-रुचिका कपूर की पहली बेटी का नाम अनाया और दूसरी बेटी का नाम कुदरत है। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

यहां देखें फोटो-

शहीर शेख-रुचिका कपूर फिर बने पेरेंट्स
तस्वीर शेयर होने के तुरंत बाद प्रशंसकों और दोस्तों ने दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी मिलने के बाद अपना प्यार कमेंट कर जाहिर कर रहे हैं। जहां कमेंट बॉक्स में अर्जित तनेजा ने लाल दिल और बुरी नजर वाला इमोजी डाला, वहीं शोभित अत्तारी ने भी बधाई दी, कुदरत का स्वागत है।’ सोशल मीडिया पर शहीर शेख-रुचिका कपूर की दूसरी बेटी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

शहीर शेख-रुचिका कपूर के बारे में
शहीर शेख-रुचिका कपूर ने अक्टूबर 2020 में शादी की। इस जोड़े ने सितंबर 2021 में अपने पहली बेटी का स्वागत किया। शहीर शेख और रुचिका अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं। रुचिका और शहीर की फोटो में उनकी बड़ी बेटी अनाया नजर तो आती है, लेकिन उनका चेहरा किसी न किसी तरह साफ नजर नहीं आता।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *