Citroen India के ब्रांड एंबेसडर बने महेंद्र सिंह धोनी, चार्ज कर सकते हैं इतनी फीस

टो डेस्क. Citroen India ने मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। धोनी Citroen की कारों का अगले दो साल तक प्रचार करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए धोनी 7 करोड़ रुपए सालाना फीस लेंगे।

हाल ही में Aprilia ने भी एक्टर जॉन अब्राहम को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Citroen कारें

  Citroen भारत में 4 मॉडल- C3, C3 एयरक्रॉस, C5 एयरक्रॉस और E-C3 इलेक्ट्रिक कार बेच रही है। C3 एयरक्रॉस की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए है। इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन संस्करण की कीमत 12.85 लाख रुपए एक्स शोरुम है। वहीं Citroen C3 की शुरुआती कीमत 6.16 लाख रुपए है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 9.07 लाख रुपए एक्स शोरुम है।

  बता दें Citroen एमएस धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर भारतीय ग्राहकों को और अधिक आकर्षित करने का प्रयास कर रही है। भारत में कंपनी के प्रोडक्ट्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी Citroen कारों के विज्ञापनों में नजर आने की उम्मीद है।

जानकारी के लिए बता दें MS Dhoni भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है, फिलहाल वह IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के लिए खेल रहे हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *