|

MC स्टैन और महेंद्र सिंह धोनी इस खास प्रोजेक्ट में साथ आने वाले हैं नज़र, क्रिकेटर ने अपने इस अंदाज़ से किया हैरान

बिग बॉस 16 के विनर रहे रैपर MC स्टैन और पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। MC स्टैन अपने अलग अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। उनके इसी अंदाज़ को फैंस पंसद करते आये हैं। अब रैपर ने देश के सबसे बड़े क्रिकेटर रहे धोनी के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। खास बात ये है कि ये दोनों एक प्रोजेक्ट में नज़र आने वाले हैं। अब ये प्रोजेक्ट क्या है इसकी जानकारी फ़िलहाल नहीं है। ये कोई विज्ञापन है या कोई म्यूजिक वीडियो जानकारी तो नहीं है लेकिन MC स्टैन के पोस्ट के कैप्शन से ये जरुर पता चल गया है कि दोनों ने हाल में किसी प्रोजेक्ट का शूट खत्म किया है।

इन तीन तस्वीरों में धोनी और MC स्टैन को ब्लैक सूट में देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में दोनों बड़ी सी स्माइल के साथ हाथ मिलाते नज़र आ रहे हैं। अगली तस्वीर में धोनी भी रैपर की तरफ पी टाउन करते हुए नज़र आ रहे हैं। ये MC स्टैन का पॉपुलर मूव है। वहीं अगली तस्वीर में दोनों सोफे पर बैठे नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में धोनी अपने हाथों से पोज़ करते दिख रहे हैं। देखिये-

बता दें, बिग बॉस 16 का ख़िताब जीतने वाले MC स्टैन अब पहले से ज्यादा मशहूर हो गये हैं। उनके नाम कई शोज़ हैं। देश विदेश में लाइव परफॉरमेंस देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कई फिल्मों में अपना रैप म्यूजिक भी गाया है। हाल में रिलीज़ हुई सलमान खान की भांजी अलीज़ेह की पहली फिल्म फर्रे के टाइटल सॉंग को MC स्टैन ने ही गाया था। यहां तक की स्टार कास्ट के साथ वो फिल्म प्रोमोट करने बिग बॉस 17 के मंच पर भी पहुंचे थे। अब MC स्टैन और धोनी को साथ देखने का इंतजार हो रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *