मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, CM मोहन ने रखा गृह विभाग; किसे कौन सी जिम्मेदारी?

मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, CM मोहन ने रखा गृह विभाग; किसे कौन सी जिम्मेदारी?

मध्य प्रदेश में पहले कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा भी हो गया है। एमपी के सीएम मोहन यादव गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन संभालेंगे। दोनों उपमुख्यमंत्री, जगदीश देवड़ा और राजेद्र शुक्ला के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। जगदीश देवड़ा को वित्त विभाग जबकि राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कैलाश विजयवर्गीय को भी एक विभाग सौंपा गया है। आइए जानते हैं किन मंत्रियों को क्या-क्या जिम्मेदारी दी गई है…

तीन दिसंबर को मध्य प्रदेश के साथ ही चार राज्यों के चुनावी नतीजे आए थे। इन चुनावों में भाजपा ने जीत हासिल करते हुए सरकार बनाई थी। बीजेपी ने मध्य प्रदेश के सीएम के रूप में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई थी। कुछ दिनों पहले एमपी का पहला कैबिनेट विस्तार भी हुआ था। एमपी के पहले कैबिनेट विस्तार में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों को बंटवारा भी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव गृह विभाग के साथ ही सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

किसे कौन सी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और इंदौर-1 सीट से विधायक कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन विभाग और संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी कैलाश विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी मिली है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी पहले वित्त मंत्रालय संभाल चुके हैं।

मध्य प्रदेश सरकार में सिंधिया के करीबी तुलसीराम सिलावट को जल संसाधम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। गोविंद राजपूत को खाद्य व नागरिक आपूर्ति, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा मंत्रालय, निर्मला भूरिया को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है। इनके साथ ही विश्वास सारंग को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उदय प्रताप सिंह को परिवहन विभाग और नागर सिंह को वन, पर्यावरण एवं अनुसूचित कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। चैतन्य कश्यप को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधायक राकेश सिंह क लोक निर्माण विभाग, करण सिंह वर्मा को राजस्व विभाग, सम्पतिया उइके को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, एदल सिंह कंषाना को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, विजय शाह को जनजातीय कार्य, लोक परिसंपति प्रबंधन, नारायण सिंह कुशवाहा को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग और इन्दर सिंह परमार को उच्च शिक्षा, आयुष, तकीनीकि शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

बीते दिनों हुए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इनमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। अब इनमें से मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी मंत्रालय सौंप दिया गया है।

बीते दिनों मोहन यादव सरकार के मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी वर्ग के मंत्रियों ने शपथ ली थी। मोहन सरकार के 24 में से 12 मंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। इसके अलावा बाकी के बचे मंत्री अलग-अलग वर्गों से आते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *