कोल्ड वॉर के बाद NATO करेगा सबसे बड़ा युद्धाभ्यास, 90,000 सैनिक होंगे शामिल; रूस ने जताया विरोध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से अधिक वक्त हो गया है। इस जंग के बीच नाटो द्वारा सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू होने वाला है। कोल्ड वॉर के बाद ये सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा जिसमें करीब 90000 सैनिक शामिल होंगे। रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने युद्धाभ्यास का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि नाटो गठबंधन का युद्धाभ्यास कोल्ड वॉर योजनाओं की वापसी का प्रतीक है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से अधिक वक्त हो गया है। इस जंग के बीच नाटो द्वारा सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू होने वाला है। कोल्ड वॉर के बाद ये सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा, जिसमें करीब 90,000 सैनिक शामिल होंगे।

नाटो के युद्धाभ्यास को लेकर रूस ने जताया विरोध

इस युद्धाभ्यास को लेकर रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर ग्रुश्को ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि नाटो गठबंधन का युद्धाभ्यास कोल्ड वॉर योजनाओं की वापसी का प्रतीक है। ग्रुश्को ने कहा कि ये युद्धाभ्यास पश्चिमी देशों द्वारा रूस के खिलाफ छेड़ा गया हाइब्रिड युद्ध का एक और प्रमाण है।

शीत युद्ध की योजनाओं का वापसी का प्रतीक है युद्धाभ्यास- रूस

उन्होंने कहा कि ये युद्धाभ्यास शीत युद्ध की योजनाओं का वापसी का प्रतीक है। इस युद्धाभ्यास को रूस के साथ टकराव के लिए तैयार किया जा रहा है। हालांकि, रूस ने अपने इस युद्धाभ्याल को लेकर रूस का कोई जिक्र नहीं किया है।

90,000 सैनिक होंगे अभ्यास में शामिल

नाटो ने गुरुवार को कहा कि वह शीत युद्ध के बाद से अपना सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर रहा है। इसमें लगभग 90,000 सैनिक शामिल होंगे। इस अभ्यास में 31 देशों की सेनाएं शामिल होंगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *