इन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए पपीता, सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

पीला, पका पपीता खाने में जितना स्वाद लगता है उससे कहीं ज्यादा फायदा करता है। पपीता पोषक तत्वों से भरपूर फल है। पपीता में विटामिन, फाइबर, और मिनरल्स भरपूर होते हैं। सभी सीजन में मिलने वाला पपीता मोटापा कम करने में भी मदद करता है। पपीता खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। डायबिटीज, हार्ट और कैंसर के मरीजों के लिए पपीता बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए पपीता हानिकारक भी साबित होता है। ऐसी कई बीमारी हैं जिसमें पपीता खाने के लिए मना किया जाता है। अगर आपने गलती से पपीता का सेवन कर लिया को मुश्किल खड़ी हो सकती है।

किडनी में पथरी होने पर न खाएं- जिन लोगों की किडनी में पथरी है उन्हें पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीता में विटामिन सी पाया जाता है, जो एक रिच एंटीऑक्सीडेंट है। अगर आप ज्यादा पपीता खाते हैं तो पथरी की समस्या बढ़ सकती है। पपीता खाने से कैल्शियम ऑक्सलेट की कंडीशन पैदा हो सकती है जिससे स्टोन का साइज बड़ा हो सकता है।

अनियंत्रित हार्टबीट होना- हार्ट से संबंधी बीमारियों को कम करने में पपीता मदद करता है, लेकिन जिनकी हार्टबीट इरेगुलर रहती है उन्हें पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीता में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड पाया जाता है जो अमीनो एसिड के जैसा होता है। इससे पाचन तंत्र में हाइड्रोजन सायनाइड पैदा होता है और हार्टबीट की समस्या बढ़ सकती है।

प्रेगनेंसी के दौरान- पपीता में लेटक्स होता है, जिसकी वजह से प्रेगनेंट महिलाओं को पपीता नहीं खाने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि पपीता खाने से गर्भाशय का संकुचन ट्रिगर हो सकता है। इसके कारण प्री-डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है। पपीता में पपैन पाया जाता है जिसे बॉडी प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की भूल कर सकती है और ऐसी स्थिति में आर्टिफिशियली लेबर पेन शुरू हो सकते हैं।

एलर्जी से पीड़ित लोग- पपीता में चिटिनेस होता है जो एलर्जी से परेशान लोगों की समस्या को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए। चिटनेस लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। कई बार इससे सांस लेने में तकलीफ, खांसी या आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

हाइपोग्लाइसीमिया वाले लोग- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है उन्हें पपीता नहीं खाना चाहिए। जो लोग हाइपोग्लाइसीमिया से पीड़ित हैं उन्हें पपीता से परहेज करने की जरूरत है। पपीता शरीर में ग्लूकोज लेवल को कम करता है। पपीता खाने से हार्ट बीट तेज या कई बार शरीर कांपने लगता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *