हाई हो ब्लड प्रेशर तो क्या पीना चाहिए नारियल पानी, जानें हाइपरटेंशन में Coconut water पीने के फायदे-नुकसान

ब्लड प्रेशर में मरीजों को नारियल पानी पीते हुए डर लगता है। आइए जानें बीपी मरीजों को नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं?

Coconut Water for BP patients:नारियल पानी पीने से पूरी सेहत को फायदे होते हैं।

शरीर में पानी की कमी दूर कर नारियल पानी इलेक्ट्राइट्स बैलेंस को पूरा करने का भी काम करता है। इसके साथ ही नारियल पानी पीने से गर्मी और उमस से राहत मिलती है। हालांकि, कुछ क्रोनिक बीमारियों से पीड़ित लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या उन्हें नारियल पानी पीना चाहिए। ऐसी ही एक स्थिति है ब्लड प्रेशर जिसमें मरीजों को नारियल पानी पीते हुए डर लगता है। आइए जानें बीपी मरीजों को नारियल पानी पीना चाहिए या नहीं?

हाई बीपी में नारियल पानी पीने से क्या होता है?

नारियल पानी पीना हाई बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोग जिनकी डाइट से उन्हें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम प्राप्त नहीं हो पाता वे नारियल पानी पी सकते हैं। इससे शरीर में पोटैशियम की कमी पूरीहो सकती है। इसी तरह नारियल पानी पीने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा आयरन और सोडियम क्लीन होने में मदद होती है। इन सबसे ब्लड प्रेशर लेवल नियंत्रित रहता है।

नारियल पानी पीने के फायदे क्या हैं?

  • कमजोरी महसूस होने पर नारियल पानी पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है।
  • शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने के लिए नारियल पानी पीना लाभदायक हो सकता है।
  • ताजा नारियल पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से काम होता है।
  • हाई बीपी के मरीजों को अपने शरीर में सोडियम को बढ़ने से रोकना जरूरी माना जाता है। नारियल पानी पीने से सोडियम लेवल संतुलित रहता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *