कश्मीर में बर्फबारी की रिपोर्टिंग कर रही बच्चियों की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल, आनंद महिंद्रा भी फैन हो गए

आनंद महिंद्रा देश के जाने माने उद्योगपतियों में शामिल हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ट्वीट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनके पोस्ट मजेदार और दिलचस्प होते हैं इसलिए बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अब आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दो बच्चियों की क्यूटनेस को आप देखते रह जाएंगे।

इस वीडियो में दोनों बच्चियां कश्मीर से बर्फबारी की रिपोर्टिंग करती नजर आ रही है। दोनों बच्चियां बोलती नजर आ रही हैं- आप देख सकते हैं फाइनली बर्फ पड़ रही है। तो हम यहां पर बहुत एन्जॉय कर रहे हैं, मस्ती कर रहे हैं। यहां चारों तरफ कितनी सारी बर्फ है। मुझे तो जैसे लग रहा है मैं जन्नत के बीचों बीच में हूं। साथ ही दोनों बच्चियां बर्फ से खेलती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह वीडियो किस कदर वायरल हो रहा है। साथ ही इस वीडियो पर सैंकड़ों लोग कॉमेंट कर रहे हैं। लोग दोनों बच्चियों की इस क्यूट रिपोर्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

एक शख्स ने लिखा है- दोनों के चेहरों के एक्सप्रेशन भी बहुत क्यूट है…खूबसूरत बहनें। दूसरे शख्स ने लिखा है- ओह माय गॉड, कितना क्यूट वीडियो है। इसे देखते हुए मैं इन्जॉय कर रहा हूं। ये शेयर करने लायत वीडियो है। एक यूजर ने लिखा है- इन्हें तो मैं अपनी कंपनी में सीईओ बनाउंगा..प्रजेंटिंग स्किल शानदार है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *