हिरण को शख्स ने किया रेस्क्यू, एक महीने बाद बेजुबान पूरे परिवार के साथ घर पहुंच गया, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

जानवरों के बारे में अक्सर कहा जाता है कि अगर उन्हें प्यार दिया जाए तो वो बदले में और भी अधिक प्यार व सम्मान देते हैं। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में इन दिनों देखने को मिल रहा है। आईएफएस सुशांत नंदा ने एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। शुरुआत में आपको यह सिर्फ एक रेस्क्यू वीडियो लगेगा। लेकिन आगे देखने के बाद आप भी मानेंगे जानवरों में भी प्यार और कृतज्ञता का एहसास होता है।

इस वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि हिरण के एक बच्चे को गड्ढे से रेस्क्यू किया जा रहा है। पूरी तरह ठीक होने के बाद उसे कार में ले जाकर जंगल में उसकी मां के पास छोड़ दिया जाता है। यह वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो और भी अधिक चौंकाने वाला है।

लगभग एक महीने के बाद हिरण का बच्चा वापस उस शख्स से मिलने के लिए घर पर आता है और वो भी अपने परिवार के साथ। एक हिरण के बेघर बच्चे को मदद करने पर उस शख्स के प्रति आभार जताने के लिए कई हिरण उसके घर के गैराज पर पहुंच जाते हैं। हिरण की टोली को इस तरह देखकर वो शख्स भी दंग रह गया।

लोगों को पसंद आया वीडियो

यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है। एक शख्स ने लिखा है- जानवरों में भी इंसानों की तरह कई इमोशन होते हैं सिर्फ भाषा अलग होती है। दूसरे शख्स ने लिखा है- इससे साबित हुआ कि हिरण जैसे जानवरों में पहचानने की शक्ति और भावनाएं होती हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को बेहद क्यूट और खूबसूरत कहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *