सुनील गावस्कर ने की टीम इंडिया की आलोचना, कहा- ‘टीम इंडिया को जागना होगा’

संचुरियन में खेले जा  रहे भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब है। वहीं पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा एंड टीम की आलोचना की है। गावस्कर तीसरे दिन की शुरुआत में ही भारतीय गेंदबाजी से निराश दिखे। उन्होंने टीम इंडिया से जाग जाने की गुजारिश की है। 
डीन एल्गर ने भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों को परेशान कर रखा है। उन्होंने 150 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया मार्को जॉनसन को आउट करने में भी नाकामयाब रही है। दोनों ही बल्लेबाजों ने बेहतरीन साझेदारी हुई है। लागातार खराब फील्डिंग  और जोश की कमी के कारण गावस्कर ने कमेंट्री बॉक्स से ही रोहित शर्मा और उनके खिलाड़ियों की आलोचना की है।
सुनील गावस्कर ने अपनी कमेंट्री के दौरान  कहा कि, भारत को जागना होगा। वे निराश लग रहे हैं। मैं गर्म दिन होने के कारण, चाय के एक घंटे बाद समझ सकता हूं लेकिन दिन के पहले घंटे में नहीं।
बाद में रवि शास्त्री ने भी कहा कि, भारत को ये सोचना बंद करना होगा कि चीजें उनके लिए होंगी। उन्हें खेल में अपने आप को वापस लाने की जरूरत है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका ने पांच विकेट गंवाकर 256 रन बनाए। तीसरे दिन मार्को यान्सन और डीन एल्गर ने स्कोर को आगे बढ़ाया और एल्गर ने 150 रनों का आंकड़ा भी पूरा किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *